NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट?
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट?
    तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हुआ (तस्वीर- एक्स/@ECISVEEP)

    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट?

    लेखन आबिद खान
    May 07, 2024
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हुआ।

    इस दौरान पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में छिटपुट हिंसा के बीच ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

    शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा (74.86 प्रतिशत) मतदान असम में हुआ तो महाराष्ट्र में मतदाताओं का उत्साह देखने को नहीं मिला।

    यहां सबसे कम (53.40 प्रतिशत) ही मतदान हुआ। हालांकि, अभी मतदान के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

    आंकड़े

    कहां-कितना हुआ मतदान?

    चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक औसतन 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

    असम में 74.86 प्रतिशत, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.13 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    हिंसा

    पश्चिम बंगाल में मतदान केंद्र पर फेंका गया बम

    पश्चिम बंगाल के मालदा के रतुआ में एक मतदान केंद्र पर बम फेंका गया है।

    बताया जा रहा है कि ये एक देसी बम था। इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। यहां मुर्शिदाबाद में भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता भिड़ गए।

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भी भाजपा और समाजवादी पार्टी (SP) कार्यकर्ताओं में विवाद की खबर है। मध्य प्रदेश के भिंड में मतदान करने जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी।

    दिग्गज

    प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

    उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, SP प्रमुख अखिलेश यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा, कारोबारी गौतम अडाणी, महुआ मोइत्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    नेता

    इन दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

    आज अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, मनसुख मंडाविया, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान, पुरुषोत्तम रुपाला, जगदीश शेट्टार, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल समेत कई दिग्गजों की सीट पर मतदान हुआ है।

    इसके बाद इनकी किस्मत EVM में कैद हो गई।

    सीटें

    किन राज्यों की कितनी सीटों पर हुआ मतदान?

    आज असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4 और दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप की एक-एक सीट पर मतदान हुआ है।

    जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी आज ही मतदान होना था, लेकिन अब यहां 25 मई को मतदान होगा। इन सीटों पर 1,351 उम्मीदवार मैदान में थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    चुनाव आयोग
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    लोकसभा चुनाव

    कर्नाटक: आदिवासियों-दिव्यांगों के लिए 1,800 से अधिक विशेष मतदान केंद्र बनाएगा चुनाव आयोग कर्नाटक
    प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी को लेकर चुनाव आयोग का नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब राहुल गांधी
    चुनावों से ठीक पहले 21 चीनी मिलों के लिए सरकारी गारंटर बनी महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: कन्नौज से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया अखिलेश यादव

    चुनाव आयोग

    चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, बंगाल पुलिस प्रमुख को भी हटाया लोकसभा चुनाव
    चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सरकार का जवाब, बोली- याचिकाकर्ताओं का मकसद राजनीतिक विवाद खड़ा करना केंद्र सरकार
    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कैसे देखें मतदाता सूची में अपना नाम? जानें तरीका  लोकसभा चुनाव
    चुनाव आयोग का केंद्र सरकार को आदेश, तुरंत व्हाट्सऐप पर 'विकसित भारत' संदेश भेजना बंद करो केंद्र सरकार

    भाजपा समाचार

    कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान  कांग्रेस समाचार
    CBI ने मेघा इंजीनियरिंग के खिलाफ दर्ज की FIR, खरीदे थे 966 करोड़ के चुनावी बॉन्ड चुनाव आयोग
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किए ये वादे नरेंद्र मोदी
    UCC, बुलेट ट्रेन और मुफ्त राशन योजना; जानिए भाजपा के घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें  लोकसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या कन्हैया कुमार को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है कांग्रेस? कन्हैया कुमार
    लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानें कौन से बड़े चेहरे मैदान में लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव: नितिन गडकरी, कमलनाथ; पहले चरण में इन सीटों और उम्मीदवारों पर सबकी नजरें लोकसभा चुनाव
    महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें  संजय निरुपम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025