मैट रेनशॉ बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में करेंगे ओपनिंग, कप्तान पैट कमिंस ने की पुष्टि
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि कर दी है कि सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शनिवार से मैके में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश से मिली 9 विकेट की करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने जेक वेदरहल्ड को टीम से बाहर कर रेनशॉ को वापस बुलाया है। रेनशॉ इस मुकाबले में पारी की शुरुआत (ओपनिंग) करते नजर आएंगे।
निराशा
पहले टेस्ट में खराब रहा था वेदरल्ड का प्रदर्शन
पहले टेस्ट में वेदरल्ड के स्कोर 23 और 0 के रहे थे। इसके चलते रेनशॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
यह रेनशॉ का 15वां और 2023 के बाद पहला टेस्ट होगा।
ब्रिसबेन में टीम के साथ प्रशिक्षण के बाद उन्हें इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय पर रखा था।
2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले रेनशॉ अब तक 29.31 के औसत से 645 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
प्रदर्शन
रेनशॉ का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रहा है प्रदर्शन
रेनशॉ का पिछला घरेलू सीजन काफी प्रभावशाली रहा था, उन्होंने शेफील्ड शील्ड में 3 शतकों के साथ 49.90 की औसत से रन बनाए थे।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर की क्रिकेट टीम में भी सफलतापूर्वक वापसी की है और इस साल की शुरुआत में मैट शॉर्ट की जगह टी-20 विश्व कप टीम में देर से शामिल हुए।
अब यह बाएं हाथ का बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी अपनी छाप छोड़ने का लक्ष्य रखेगा।
परेशानी
वार्नर के संन्यास के बाद से 7 ओपनर
डेविड वार्नर के साल 2024 की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम में ओपनिंग पोजीशन लगातार अस्थिर रही है।
उस्मान ख्वाजा के अलावा, वॉर्नर के जाने के बाद से मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने वाले 7वें बल्लेबाज होंगे।
वह मैके टेस्ट में वे ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जो एशेज सीरीज की सफलता के बाद से लगातार ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं।