भूमिका चावला की 5 बेहतरीन फिल्में OTT पर हैं मौजूद, घर बैठे उठाएं पूरा लुत्फ
क्या है खबर?
अभिनेत्री भूमिका चावला 21 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में एक म्यूजिक वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया। हालांकि, सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'तेरे नाम' और 'रन'
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में भूमिका मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एक्शन-कॉमेडी रोमांटिक फिल्म 'रन' साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में भूमिक के साथ अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे। यह फिल्म इसी नाम से बनी एक सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'गांधी माई फादर' और 'सीता रामम'
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी, माई फादर' महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरिलाल के बीच के तनावपूर्ण रिश्तों पर आधारित है। इसमें भूमिका ने हरिलाल की पत्नी का किरदार निभाया है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म 'सीता रामम' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें भूमिका ने मृणालिनी नाम का किरदार निभाया है, जो फिल्म में ब्रिगेडियर विष्णु शर्मा की पत्नी होती हैं। इसका लुफ्त आप प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
जानकारी
#5 'इमरजेंसी'
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में भूमिका अहम किरदार में नजर आई थीं। कंगना रनौत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के 1975 के आपातकाल के राजनीतिक इतिहास पर आधारित है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।