'बंटवारा 1947': राजकुमार संतोषी का सवाल- स्पाइडर-मैन का नाम असलम शेख होता, तो फिल्म नहीं देखते?
क्या है खबर?
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है। अब फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने आश्चर्य जताया कि सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद इसका असर बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं दिख रहा। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वह सिनेमाघर आकर पहले फिल्म देखें और बाद में अपनी राय बनाएं। निर्देशक ने यह भी बताया कि जिन्होंने फिल्म देख ली है, उन्हें यह बहुत पसंद आ रही है।
आशंका
निर्देशक के हिसाब से मुस्लिम किरदार को माना जा रहा कारण
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, राजकुमार ने कहा कि दर्शक 'बंटवारा 1947' की तुलना 'गदर' से कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हर कोई कह रहा है कि 'यह गदर से बड़ी फिल्म है। यह गदर से बेहतर फिल्म है।'
सकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद, निर्देशक ने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर आश्चर्य जताया। उन्होंने माना कि शायद लोग फिल्म में सनी द्वारा निभाए गए मुस्लिम किरदार को सुनकर इससे दूरी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राय बनाने से पहले फिल्म देखनी चाहिए।
सवाल
निर्देशक ने सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का दिया उदाहरण
राजकुमार ने स्पाइडर-मैन का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी किरदार का नाम या भौगोलिक स्थिति धारणाओं को प्रभावित करनी चाहिए?
उन्होंने कहा, "अगर कल हमें पता चले कि स्पाइडर-मैन का नाम असलम शेख है और कहानी पाकिस्तान में बन रही है, तो क्या लोग इसे नकार देंगे? क्या सिर्फ इसी वजह से उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा? यह क्या बात है?"
बता दें, 'बंटवारा 1947' विभाजन पर आधारित भावुक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता आमिर खान हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Rajkumar Santoshi Calls Out Hate Against #Batwara1947 🔥🚨
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 21, 2026
Rajkumar Santoshi slammed those spreading hate and said some people are refusing to watch Batwara 1947 because #SunnyDeol plays a Muslim character.
He questioned: If #SpiderMan were named “Aslam Sheikh” and came from… pic.twitter.com/2SHfueMr01