NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर
    आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है

    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर

    लेखन आबिद खान
    Apr 26, 2024
    08:11 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर 7 मई को चुनाव होंगे।

    इस चरण में 1,198 प्रत्याशी मैदान में है, इनमें से 1,097 पुरुष, 100 महिला और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

    राज्य

    किन राज्यों में कितनी सीटों पर हो रहा मतदान?

    दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 28 में से 14, राजस्थान की बची हुई 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

    दूसरे चरण के बाद केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव का मतदान पूरा हो जाएगा।

    बड़े चेहरे

    राहुल गांधी, हेमा मालिनी और शशि थरूर समेत कई दिग्गज मैदान में

    दूसरे चरण में केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ऐनी राजा और केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन से है।

    तिरुवनंतपुरम सीट पर 3 बार से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से है।

    मथुरा से 2 बार की सांसद हेमा मालिनी भाजपा के टिकट पर तीसरी बार किस्मत आजमा रही हैं। उनका मुकाबला BSP के सुरेश सिंह से है।

    नेता

    इन बड़े नेताओं पर भी सबकी नजरें

    दूसरे चरण में राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जोधपुर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मेरठ से 'रामायण' सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्णिया से हाल ही में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाली पप्पू यादव, कर्नाटक के मांड्या से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सुकांत मजूमदार भी मैदान में हैं।

    मामले

    167 उम्मीदवारों पर हत्या के मामले दर्ज

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण में 167 (14 प्रतिशत) उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर हत्या, अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

    3 उम्मीदवारों पर हत्या और 24 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। 25 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर बलात्कार का मामला है। 21 उम्मीदवारों पर नफरती भाषण देने के मामले दर्ज हैं।

    संपत्ति

    33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

    ADR के मुताबिक, दूसरे चरण में 1,192 उम्मीदवारों में से 390 (33 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कुल उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है।

    6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास केवल 500 रुपए हैं।

    भाजपा के 64 जबकि कांग्रेस के 62 उम्मीदवारों की संपत्ति करोड़ों में है।

    नतीजे

    पिछले चुनावों में क्या थे दूसरे चरण के नतीजे?

    2019 के लोकसभा चुनावों में इन सीटों पर भाजपा को 55 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी पार्टियों को 6 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

    उत्तर प्रदेश की जिन 8 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 7 पर पिछली बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। दूसरे चरण में 29 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा ने आज तक जीत हासिल नहीं की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लोकसभा चुनाव

    झारखंड: लोकसभा चुनाव से पहले सिंहभूम में 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया माओवाद
    जयपुर: घर बैठे देख सकेंगे मतदान केंद्र पर है कितनी लंबी कतार, जिला प्रशासन लाया ऐप  राजस्थान
    महाराष्ट्र: भाजपा विधायक नीतेश राणे बोले- वोट नहीं मिला तो सरपंच पैसा मांगने न आएं महाराष्ट्र
    लोकसभा चुनाव: RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, एक करोड़ सरकारी नौकरी समेत किए ये वादे राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    राजस्थान

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 14 फरवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, कहां कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, किसे मिलेगी रायबरेली की विरासत? सोनिया गांधी
    राजस्थान में छात्रावास अधीक्षक के कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
    राजस्थान: कोटा में 10 दिन के अंदर 2 छात्र गायब, कोई सुराग नहीं कोटा

    कांग्रेस समाचार

    चुनाव आयोग की दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चेतावनी, दिए थे आपत्तिजनक बयान चुनाव आयोग
    कांग्रेस को झटका, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए भाजपा समाचार
    चुनावी बॉन्ड: कंपनियों ने मुनाफे से कई गुना ज्यादा, कई ने घाटे के बावजूद दिया चंदा चुनावी बॉन्ड
    महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    राजस्थान: भाजपा उम्मीदवार के दावे पर जनता बोली- 1 रुपये का काम नहीं हुआ; झगड़ा हुआ  राजस्थान
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मध्य प्रदेश
    गौरव वल्लभ हुए भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    पत्नी सुनीता ने भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई, सवाल उठे अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025