NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी का नया वादा, बोले- सत्ता में आए तो कराएंगे 'संपत्ति के बंटवारे' का सर्वे
    अगली खबर
    राहुल गांधी का नया वादा, बोले- सत्ता में आए तो कराएंगे 'संपत्ति के बंटवारे' का सर्वे
    राहुल गांधी ने सरकार बनने पर संपत्ति के बंटवारे का सर्वे कराने की बात कही है

    राहुल गांधी का नया वादा, बोले- सत्ता में आए तो कराएंगे 'संपत्ति के बंटवारे' का सर्वे

    लेखन आबिद खान
    Apr 07, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जाति जनगणना के बाद एक और बड़ा वादा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो देश की संपत्तियों पर नियंत्रण जानने के लिए संपत्ति के बंटवारे का सर्वे कराएंगे।

    तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो ये पता लगाने के लिए वित्तीय एवं संस्थागत सर्वे कराया जाएगा कि देश की अधिकतर संपत्तियों पर किसका नियंत्रण है।

    बयान

    क्या बोले राहुल?

    राहुल ने कहा, "हम पहले यह निर्धारित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना करेंगे कि कितने लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। उसके बाद धन के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के तहत हम एक वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण कराएंगे। पार्टी सभी क्षेत्रों में सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी मिले।"

    सर्वे

    राहुल बोले- 90 फीसदी आबादी के पास हिस्सेदारी नहीं

    राहुल ने कहा, "SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की संख्या कुल आबादी का 90 फीसदी है, लेकिन आप उन्हें नौकरियों में नहीं देखेंगे। सच्चाई यह है कि इस 90 फीसदी आबादी के पास कोई हिस्सेदारी नहीं है। 90 IAS अधिकारी हैं, जो देश का प्रशासन चलाते हैं। उनमें से केवल 3 OBC, 1 आदिवासी और 3 दलित हैं। कांग्रेस देश की संपत्तियों, नौकरियों और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समुदायों की जनसंख्या के हिसाब से वितरित करने का काम करेगी।"

    वादे

    कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए हैं कई वादे

    इससे पहले कांग्रेस ने 5 स्तंभों पर आधारित अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

    इसमें अग्निपथ योजना को रद्द करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने और जातिगत जनगणना कराने समेत कई अहम वादे किए हैं।

    पार्टी ने अपने घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजूदरों और सामाजिक मुद्दों समेत 10 न्याय हैं, जिन्हें 'महिला न्याय', 'युवा न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' आदि नाम दिया गया है।

    सूची

    कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की 13वीं सूची

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की आज 13वीं सूची जारी की है, जिसमें पश्चिम बंगाल के 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बनगांव से प्रदीप बिस्वास, उलूबेरिया से अजहर मोलिक और घाटल से डॉक्टर पापिया चक्रवर्ती को टिकट मिला है।

    कांग्रेस अब तक 240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। राहुल खुद केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके अमेठी से भी मैदान में उतरने की चर्चाएं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग

    राहुल गांधी

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की धमकी, लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे हिमंत बिस्वा सरमा
    राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हुए, सोनिया का बुलावा आया कांग्रेस समाचार
    नीतीश कुमार के "विश्वासघात" के बीच राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार पहुंची नीतीश कुमार
    पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी को भद्दी गाली दी, TMC ने घेरा सुवेंदु अधिकारी

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस ने किसानों से किए 5 वादे, MSP को कानूनी दर्जा और GST से मुक्ति शामिल राहुल गांधी
    सोनिया गांधी से मिले BSP से निष्कासित दानिश अली, अमरोहा से मिल सकता है टिकट सोनिया गांधी
    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा और मंडी सीट पर कांग्रेस के बागी विधायकों को उतार सकती है भाजपा  हिमाचल प्रदेश
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान राहुल गांधी

    लोकसभा चुनाव

    प्रधानमंत्री मोदी जीत को लेकर आश्वस्त, मंत्रियों को दिया नई सरकार का रोडमैप बनाने का निर्देश नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: 97 करोड़ मतदाता, 55 लाख EVM; आंकड़ों में कितना बड़ा है भारत का लोकसभा चुनाव? कांग्रेस समाचार
    चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, बंगाल पुलिस प्रमुख को भी हटाया चुनाव आयोग
    लोकसभा चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कर्नाटक भाजपा में संतोष, कई बड़े नेताओं ने की बगावत कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025