Page Loader
महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें 
संजय निरुपम ने भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की

महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें 

लेखन गजेंद्र
Apr 19, 2024
05:26 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके संजय निरुपम भले ही भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के समर्थन में बयान दिया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए निरुपम ने कहा, "पहले चरण का मतदान आज हो रहा है और इस मौके पर मैं अपने देश के तमाम मतदाताओं से अपील करूंगा कि आप अपना वोट भाजपा और उनके सहयोगी पार्टियों को अवश्य दें। इसके पीछे 2 कारण हैं।"

बयान

भाजपा को वोट देने के बताए यह 2 कारण

निरुपम बोले, "पहला कारण है कि कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें क्योंकि कांग्रेस मुंबई की एक ऐतिहासिक इमारत की तरह हो गई है, जो रहने लायक नहीं है। ये देश के हालात नहीं बदल सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार आ रही है और यह सरकार आने वाले दिनों में हिंदुस्तान को नए रूप और नए रंग में पेश करने जा रही है। विकास की गति तेज चल रही है।"

ट्विटर पोस्ट

संजय निरूपम ने भाजपा के समर्थन में बयान दिया