NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल
    अगली खबर
    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल
    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल

    लेखन गजेंद्र
    Apr 08, 2024
    05:34 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के प्रमुख नेताओं में शामिल चौधरी बीरेंद्र सिंह 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

    दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा दिया है।

    उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता ने भी पार्टी छोड़ दी है। वह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।

    इस्तीफा

    10 मार्च को बीरेंद्र के बेटे कांग्रेस में हुए थे शामिल

    10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीरेंद्र भी भाजपा छोड़ सकते हैं। कांग्रेस बृजेंद्र को हिसार से लोकसभा का टिकट देगी।

    बीते दिनों बीरेंद्र ने दावा किया था कि उनके साथ कई विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि, अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं।

    बीरेंद्र के साथ भाजपा में जाने वाले कई अन्य नेता भी कांग्रेस में आएंगे।

    चुनाव

    4 दशक कांग्रेस में रहे थे बीरेंद्र 

    बीरेंद्र सिंह हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उन्होंने करीब 4 दशक तक पार्टी का साथ निभाया था, लेकिन 10 साल पहले भाजपा में चले गए थे।

    लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए झटका साबित हो सकता है क्योंकि बीरेंद्र के समर्थक हरियाणा समेत पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हैं।

    बीरेंद्र हरियाणा से 5 बार विधायक और 3 बार सांसद चुने जा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हरियाणा

    किसान मार्च: स्थिति तनावपूर्ण, किसानों का दावा- गोली लगने से 1 युवक की मौत किसान आंदोलन
    क्या हरियाणा पुलिस ने चलाईं किसानों पर गोलियां? 1 किसान की मौत के बाद उठे सवाल पंजाब
    किसान कल मनाएंगे 'ब्लैक फ्राइडे'; 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च, 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत किसान आंदोलन
    प्रदर्शनकारी किसानों की संपत्ति कुर्क करेगी हरियाणा पुलिस, लेकिन NSA लगाने का फैसला वापस लिया किसान आंदोलन

    कांग्रेस समाचार

    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा और मंडी सीट पर कांग्रेस के बागी विधायकों को उतार सकती है भाजपा  हिमाचल प्रदेश
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: 97 करोड़ मतदाता, 55 लाख EVM; आंकड़ों में कितना बड़ा है भारत का लोकसभा चुनाव? लोकसभा चुनाव
    बिहार: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव बिहार

    भाजपा समाचार

    बिहार: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें किसे कितनी सीटें मिलीं बिहार
    लोकसभा चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कर्नाटक भाजपा में संतोष, कई बड़े नेताओं ने की बगावत कर्नाटक
    कर्नाटक में भाजपा और JDS में हुआ सीट बंटवारा, JDS को मिलीं 3 सीटें- रिपोर्ट कर्नाटक
    भाजपा से टिकट नहीं मिली तो पीलीभीत से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं वरुण गांधी- रिपोर्ट  वरुण गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025