भाजपा समाचार: खबरें
महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें
महाराष्ट्र में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके संजय निरुपम भले ही भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के समर्थन में बयान दिया।
हैदराबाद: कौन हैं माधवी लता, जिनके मस्जिद पर काल्पनिक तीर चलाने को लेकर हो रहा विवाद?
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता विवादों में घिर गई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे राम नवमी जुलूस के दौरान एक मस्जिद की ओर हाथों से काल्पनिक तीर चलाते हुए नजर आ रही हैं।
लोकसभा चुनाव: नितिन गडकरी, कमलनाथ; पहले चरण में इन सीटों और उम्मीदवारों पर सबकी नजरें
देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानें कौन से बड़े चेहरे मैदान में
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
वकील उज्जवल निकम को टिकट दे सकती है भाजपा, लड़ा था अजमल कसाब के खिलाफ केस
महाराष्ट्र में मुंबई की उत्तर-मध्य सीट से भाजपा वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। मौजूदा समय में पूनम महाजन यहां से सांसद हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- राम नवमी पर हिंसा पूर्व नियोजित थी, भाजपा ने करवाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में राम नवमी के दौरान हुई हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि हिंसा पूर्व नियोजित थी, जिसे भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए कराया था।
महाराष्ट्र: रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग को लेकर रस्साकशी खत्म, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उतारा
महाराष्ट्र में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही रस्साकशी खत्म हो गई है।
भाजपा ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, भगवान राम के नाम पर मांगा वोट
लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पहले चरण का मतदान शुक्रवार 19 जनवरी को है। इससे पहले बुधवार को भाजपा ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगा, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने दोहरी चुनौती, राजपूतों के बहिष्कार के बीच अंतर्कलह
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है और पार्टी के राजपूत नेता उससे नाराज बताए जा रहे हैं।
#NewsBytesExplainer: कांग्रेस को 'हाथ' और भाजपा को 'कमल' का चुनाव चिन्ह कैसे मिला?
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी हफ्ते 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।
UCC, बुलेट ट्रेन और मुफ्त राशन योजना; जानिए भाजपा के घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किए ये वादे
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी किया है। इसे 'मोदी की गारंटी' नाम दिया गया है और युवा, महिला, किसान और गरीबों समेत 14 मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
CBI ने मेघा इंजीनियरिंग के खिलाफ दर्ज की FIR, खरीदे थे 966 करोड़ के चुनावी बॉन्ड
चुनावी बॉन्ड के खरीदारों की जानकारी उजागर होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई के हाथ बढ़ा दिए हैं।
कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है।
महाराष्ट्र: भाजपा विधायक नीतेश राणे बोले- वोट नहीं मिला तो सरपंच पैसा मांगने न आएं
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कनकवली क्षेत्र से भाजपा के विधायक नीतेश राणे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वोट के लिए धमकी देते नजर आ रहे हैं।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की रैली को लेकर भिड़े भाजपा और DMK के कार्यकर्ता, FIR दर्ज
तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कोयंबटूर से उम्मीदवार के अन्नामलाई के चुनाव प्रचार के समय को लेकर गुरुवार रात भाजपा और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया।
रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भाजपा और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों हैं?
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाके के मुख्य आरोपियों के पश्चिम बंगाल में पकड़े जाने के बाद राज्य की राजनीति गरम हो गई है।
लोकसभा चुनाव: भाजपा की 10वीं सूची जारी, किरण खेर और रीता बहुगुणा का टिकट कटा
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े धुरंधर नेताओं का टिकट काट दिया गया है।
चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे की जांच के आदेश दिए
केरल के तिरुवनन्तपुरम से भाजपा उम्मीदवार और सूचना और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर अपने चुनावी हलफनामे को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत क्यों की है?
लोकसभा चुनाव की गर्मागर्मी के बीच कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंच गई है।
बेंगलुरु: अचानक खोला केंद्रीय मंत्री की कार का दरवाजा, टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की कार से टकराने के बाद एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के प्रमुख नेताओं में शामिल चौधरी बीरेंद्र सिंह 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
लोकसभा चुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, पश्चिम बंगाल में नंबर 1 पार्टी बन सकती है भाजपा
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पिछाड़ते हुए नंबर एक पार्टी बन सकती है।
#NewsBytesExplainer: भाजपा के कुल उम्मीदवारों में 28 प्रतिशत दलबदलू, किस पार्टी से आए कितने नेता?
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 अलग-अलग सूचियों में 417 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पार्टी हरसंभव कोशिश कर रही है।
अमृतसर: किसानों की नाराजगी झेलने के बाद भाजपा उम्मीदवार संधू बोले- लोकतंत्र में विरोध का अधिकार
अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू पंजाब के अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में भाजपा के अन्य उम्मीदवारों के साथ भी ऐसा हो रहा है।
बेंगलुरु: रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके में भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, संदिग्धों से कनेक्शन
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को एक भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है।
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने यह कदम भाजपा की शिकायत के बाद उठाया।
महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत
कांग्रेस से निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी संकेत दिया।
पत्नी सुनीता ने भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई, सवाल उठे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो बयान जारी कर अपने पति का एक ओर संदेश पढ़ा।
गौरव वल्लभ हुए भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा भगवान कृष्ण के नाम पर वोट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह मथुरा और भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मांगते दिख रहे हैं।
राजस्थान: भाजपा उम्मीदवार के दावे पर जनता बोली- 1 रुपये का काम नहीं हुआ; झगड़ा हुआ
राजस्थान के सीकर से भाजपा के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती की जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां आए गांव वालों के बीच झगड़ा हो गया।
चुनावी बॉन्ड: कंपनियों ने मुनाफे से कई गुना ज्यादा, कई ने घाटे के बावजूद दिया चंदा
चुनावी बॉन्ड को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों में से कई ऐसी हैं, जिन्होंने अपने लाभ से कई गुना ज्यादा चंदा राजनीतिक पार्टियों को दिया है।
कांग्रेस को झटका, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़कर बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
केंद्र सरकार के 62 प्रतिशत नए सैनिक स्कूलों का समझौता भाजपा-RSS नेताओं को मिला- रिपोर्ट
केंद्र सरकार द्वारा सैनिक स्कूलों के दरवाजे निजी क्षेत्रों के लिए खोले जाने के बाद 62 प्रतिशत नए सैनिक स्कूल भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं और उनके सहयोगियों को सौंपे गए हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद 92 प्रतिशत 'दागी' नेताओं को एजेंसियों से राहत मिली- रिपोर्ट
केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगता है। विपक्ष आरोप लगाता है कि मोदी सरकार एजेसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करती है और जब वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ दर्ज केस खारिज कर दिए जाते हैं।
भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी के आरोपों पर भाजपा ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें आतिशी से भाजपा के उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर देने का सबूत मांगा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, 6 महीने से पीड़ित
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को सोशल मीडिया पर दी।
कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा लड़ेंगे येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनाव, शाह की भी नहीं सुनी
कर्नाटक में भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली: मंत्री आतिशी का दावा- भाजपा में शामिल होने को कहा गया, वर्ना ED करेगी गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया।