NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भाजपा और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों हैं?
    अगली खबर
    रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भाजपा और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों हैं?
    रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों को लेकर ममता बनर्जी और भाजपा आमने-सामने हैं

    रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भाजपा और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों हैं?

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 12, 2024
    04:22 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाके के मुख्य आरोपियों के पश्चिम बंगाल में पकड़े जाने के बाद राज्य की राजनीति गरम हो गई है।

    भाजपा ने बंगाल के आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बनने का दावा किया है, जिस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा को बंगाल की शांति बर्दाश्त नहीं होती है।

    आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और किसने क्या कहा।

    मामला

    क्या है मामला?

    1 मार्च को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 9 लोग घायल हो गए थे।

    मुसाविर हुसैन शाजिब नामक आरोपी ने धमाके को अंजाम देने वाले बैग को कैफे में छोड़ा था, वहीं अब्दुल मतीन ताहा नामक आरोपी ने इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था।

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इन दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद आरोप-प्रत्योराप शुरू हो गए हैं।

    आरोप

    भाजपा ने क्या कहा?

    आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के IT विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा और बंगाल को 'आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह' करार दे डाला।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'NIA ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट के 2 मुख्य संदिग्धों, बॉम्बर मुसाविर हुसैन शाजिब और साथी अब्दुल मतीन अहमद ताहा को कोलकाता से हिरासत में लिया। दुर्भाग्य से ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।'

    पलटवार

    ममता बनर्जी ने क्या पलटवार किया?

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता ने कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए मालवीय के आरोपों का जवाब दिया।

    उन्होंने कहा, "एक भाजपा नेता ने कहा है कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। हमारी बंगाल पुलिस ने सहयोग किया। अब वे कह रहे हैं कि बंगाल असुरक्षित है... तो दिल्ली सुरक्षित है? उत्तर प्रदेश सुरक्षित है? राजस्थान सुरक्षित है? गुजरात और बिहार सुरक्षित हैं?"

    जानकारी

    ममता ने और क्या कहा?

    ममता ने आगे कहा, "आरोपी बंगाल के निवासी नहीं है... वे यहां छिपे हुए हैं। बंगाल के लोग शांति से रहते हैं। भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं होता।" उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देने का आरोप भी लगाया।

    जवाब

    बंगाल पुलिस ने भी दिया भाजपा के आरोपों का जवाब

    पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी मालवीय के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'झूठ अपने सबसे बुरे स्तर पर! अमित मालवीय के दावों के विपरीत तथ्य यह है कि पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में पूर्व मेदिनीपुर से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल कभी भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा है और राज्य पुलिस अपने लोगों को नापाक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सतर्क रहेगी।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल
    अमित मालवीय
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश

    ममता बनर्जी

    #NewsBytesExplainer: चौथी बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के सामने क्या-क्या चुनौतियां? INDIA
    राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताया अयोध्या
    ममता बनर्जी ने कांग्रेस-CPIM पर लगाया भाजपा से मिलीभगत का आरोप, बोलीं- बंगाल में TMC करेगी मुकाबला INDIA
    'INDIA' में सीट बंटवारे पर कांग्रेस पार्टियों से करेगी चर्चा, अगले हफ्ते हो सकती है बैठक INDIA

    पश्चिम बंगाल

    सुवेंदु अधिकारी को मिली संदेशखाली जाने की अनुमति मिली, हाई कोर्ट आरोपी से आत्मसमर्पण को कहेगा सुवेंदु अधिकारी
    पश्चिम बंगाल: भाजपा नेताओं ने सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, ममता बनर्जी भड़कीं ममता बनर्जी
    प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे पश्चिम बंगाल, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं से करेंगे मुलाकात नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी की TMC और कांग्रेस में फिर शुरू हुई सीट बंटवारे पर बातचीत- रिपोर्ट ममता बनर्जी

    अमित मालवीय

    मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बोलने को मणिशंकर ने ठहराया सही, बताया सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे फेसबुक
    हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें उत्तर प्रदेश
    हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र में महायुति और MVA में क्यों नहीं हो पा रहा सीट बंटवारा? महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा और TMC नेताओं में असंतोष पश्चिम बंगाल
    भाजपा में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे  लोकसभा चुनाव
    शराब घोटाले के सरकारी गवाह ने भाजपा को दिया करोड़ों का चंदा, AAP ने उठाए सवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025