Page Loader
लोकसभा चुनाव: भाजपा की 10वीं सूची जारी, किरण खेर और रीता बहुगुणा का टिकट कटा
भाजपा ने किरण खेर और रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटा

लोकसभा चुनाव: भाजपा की 10वीं सूची जारी, किरण खेर और रीता बहुगुणा का टिकट कटा

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2024
02:47 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े धुरंधर नेताओं का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने चंडीगढ़ से फिल्म अभिनेत्री और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर का टिकट काटकर उनकी जगह संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

उम्मीदवार

और किसे मिला टिकट?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बलिया से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया गया। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के सामने भाजपा ने पारसनाथ राय को उतारा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा ने एएस अहलुवालिया को शत्रुघ्न सिन्हा के सामने उतारा है।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा की देखिए सूची