मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा भगवान कृष्ण के नाम पर वोट
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह मथुरा और भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मांगते दिख रहे हैं।
वीडियो में यादव कह रहे हैं, "ये 56 इंच वाले नरेंद्र मोदी का समय है। मैं इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। लोग भगवान राम की जय-जयकार करेंगे, लेकिन अब इससे आगे की बात करना है। भगवान महाकाल का महालोक बन गया। विश्वनाथ का आनंद काशी में आ गया।"
बयान
हमें मथुरा में गोपाल कृष्ण बुला रहे- यादव
मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, "अभी हम आप सभी को मथुरा में गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं, तो अबकी बार जो वोट पड़ेगा, वो मथुरा के नाम पर पड़ेगा।"
वीडियो के समय और स्थान की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यादव आचार संहिता लागू होने से पहले भी कई जगह मथुरा के नाम पर वोट मांग चुके हैं।
बता दें, चुनाव आयोग ने पिछले दिनों धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वालों पर कार्रवाई की बात कही थी।
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोल रहे हैं मोहन यादव
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मांग रहे हैं।@ECISVEEP कुछ दिखाई,सुनाई दे रहा है क्या? pic.twitter.com/3W0upv2WUk
— Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش (@DrRakeshPathak7) April 3, 2024