Page Loader
लोकसभा चुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, पश्चिम बंगाल में नंबर 1 पार्टी बन सकती है भाजपा
प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ने का दावा किया

लोकसभा चुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, पश्चिम बंगाल में नंबर 1 पार्टी बन सकती है भाजपा

लेखन गजेंद्र
Apr 08, 2024
04:21 pm

क्या है खबर?

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पिछाड़ते हुए नंबर एक पार्टी बन सकती है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा ने दक्षिण और पूर्वी भारत में अपना दबदबा बनाने के लिए काफी मेहनत की है और इस बार उसे इसका लाभ मिल सकता है।

बयान

ओडिशा और तेलंगाना में भी सबसे अधिक सीटें जीतेगी भाजपा- किशोर

किशोर ने कहा कि उनकी राय में लोगों को आश्चर्य होगा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में पहले नंबर की पार्टी बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओडिशा और तेलंगाना में भी सबसे अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराया जा सकता है, लेकिन विपक्ष अवसर गंवा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर और पश्चिम में अपनी पकड़ बनाए रखने में एक बार फिर सफल साबित होगी।

चुनाव

बंगाल में क्या रही भाजपा की स्थिति?

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में 42 में से 18 सीटें जीती थीं, जबकि TMC ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने काफी मेहनत की और 295 सीटों में से 212 सीटों पर विजय पताका लहराया। भाजपा इस चुनाव में मात्र 77 सीटों पर सिमट गई थी। भाजपा राज्य में काफी मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेर रही है।