NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण
    अगली खबर
    भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण
    भाजपा ने आतिशी के आरोपों पर भेजा मानहानि का नोटिस

    भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण

    लेखन गजेंद्र
    Apr 03, 2024
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी के आरोपों पर भाजपा ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें आतिशी से भाजपा के उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर देने का सबूत मांगा है।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आतिशी को भाजपा की मीडिया प्रकोष्ठ ने मानहानि का नोटिस भेजा है।

    उन्होंने कहा कि आरोपों से भाजपा के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है और उन्हें इस झूठ का जवाब देना होगा।

    विवाद

    आतिशी ने क्या आरोप लगाया था?

    आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया है।

    उन्होंने कहा था, "भाजपा ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा है। मुझसे कहा गया है कि या तो मैं भाजपा में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर बचा लूं या बढ़ा लूं। अगर भाजपा में शामिल नहीं हुई तो मुझे ED द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा।"

    नोटिस

    भाजपा ने ऑफर देने वाले का नाम पूछा

    सचदेवा ने कहा, "मैं स्पष्ट रूप से पूछना चाहता हूं कि वह नजदीकी कौन है, उसका नाम बताना चाहिए। किसने संपर्क किया, कैसे संपर्क किया। अगर आपके पास कोई सबूत है तो उसे जमा करें, वरना टेलीफोन जांच एजेंसियों को दीजिए। आप हमेशा झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाकर भाग जाती हैं, इसलिए इस बार आपको भागने नहीं दिया जाएगा। कैसे, किसने, कहां संपर्क किया, आप कुछ तो बताइए।"

    भाजपा ने आतिशी से माफी मांगने की मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आतिशी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    आतिशी

    #NewsBytesExclusive: AAP नेता आतिशी से खास बातचीत, कहा- भाजपा आई तो फिर कभी नहीं होंगे चुनाव दिल्ली पुलिस
    AAP का दावा, भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के पास दो वोटर कार्ड, दर्ज कराया आपराधिक मामला आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP ने गंभीर पर लगाया आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगीं आतिशी दिल्ली
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस दिल्ली पुलिस

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीट बंटवारा तय, NCP को मिलीं 4 सीटें- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    हरियाणा विधानसभा में भाजपा सरकार का बहुमत परीक्षण, JJP ने विधायकों को अनुपस्थित रहने को कहा हरियाणा
    हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साबित किया बहुमत हरियाणा
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को झटका, राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025