NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत
    कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है

    महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 04, 2024
    05:38 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस से निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी संकेत दिया।

    'जय श्रीराम' का नारा लगाते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे इस नारे से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कहां जाएंगे।

    इसे उनके भाजपा में शामिल होने का संकेत माना जा रहा है। 'जय श्रीराम' भाजपा के राम जन्मभूमि आंदोलन का एक प्रमुख नारा रहा है।

    निष्कासन

    कांग्रेस ने बुधवार को किया था निरुपम को पार्टी से निष्कासित

    बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार देर रात निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनके बागी रुख अपनाने के कारण यह कार्रवाई की गई।

    महाराष्ट्र कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकालने की सिफारिश की थी, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

    हालांकि, निरुपम का कहना है कि पार्टी से निकालने जाने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और उनका इस्तीफा पहुंचने के बाद निष्कासन का आदेश जारी किया गया।

    कारण

    निरुपम को क्यों निकाला गया?

    दरअसल, निरुपम कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है।

    यह बात निरुपम को नागवार गुजरी और बागी सुर दिखाते हुए उन्होंने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस पर उद्धव के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया।

    उनके अब भाजपा गठबंधन की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय निरुपम
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग

    संजय निरुपम

    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई
    खुद प्रधानमंत्री ने बताया, 2014 और 2019 के मोदी में क्या है मुख्य अंतर, जानें नरेंद्र मोदी
    छह महीने के अंदर उर्मिला मातोंडकर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अंदरूनी राजनीति को बताया वजह मुंबई
    चापलूसों से घिरी कांग्रेस, महाराष्ट्र चुनावों में नहीं बचा पाएगी जमानत- संजय निरुपम महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी, DMK के लिए करेगी प्रचार कमल हासन
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के 6 बागियों समेत 11 विधायक पहुंचे उत्तराखंड, क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू? उत्तराखंड
    लोकसभा चुनाव से पहले हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल हरियाणा
    राजस्थान: पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत लगभग 25 कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल राजस्थान

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में भाजपा ने 9 सांसदों का टिकट क्यों काटा?  कर्नाटक
    दिग्विजय सिंह ने उठाया EVM हैकिंग का मुद्दा, बताया क्यों हर राज्य में नहीं जीतती भाजपा दिग्विजय सिंह
    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा और मंडी सीट पर कांग्रेस के बागी विधायकों को उतार सकती है भाजपा  हिमाचल प्रदेश
    दिल्ली: भाजपा ने क्यों काटा 7 में से 6 सांसदों का टिकट, मनोज तिवारी क्यों बचे? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025