NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर
    राजनीति

    पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर

    पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर
    लेखन भारत शर्मा
    May 03, 2021, 05:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को पूरी हो गई। इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 213 सीटों पर कब्जा जमाते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया है। इस चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था और TMC ने बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, सात सीटों पर दोनों दलों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला और वहां हार-जीत का अंतर 1,000 वोटों से भी कम का रहा।

    साल 2016 के मुकाबले TMC ने जीती तीन सीटें अधिक

    चुनाव आयोग की जारी परिणामों के अनुसार कुल 292 विधानसभा सीटों में से TMC ने 213 सीटों पर कब्जा जमाया है। यह 2016 में पार्टी द्वारा जीती गई 210 सीटों से तीन अधिक है। इसी तरह चुनाव में अपना पूरा दमखम लगाने वाली भाजपा ने 77 सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि, चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था। इसके अलावा दो सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

    हॉट सीट नंदीग्राम में ममता बर्नजी को मिली 1,956 वोटों से मात

    पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी हॉट सीट नंदीग्राम से TMC प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें अधिकारी ने बनर्जी को 1,956 वोटों से हरा दिया। चुनाव आयोग के अनुसार अधिकारी को 1,10,764 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बनर्जी को 1,08,808 वोट मिले। हालांकि, राज्य की सात सीटों पर और भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां हार-जीत का अंतर 1,000 से कम रहा।

    दिनहाटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को महज 57 वोटों से मिली जीत

    राज्य में सबसे करीबी मुकाबला कूचबिहार की दिनहाटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार निषिथ पारामाणिक और TMC उम्मीदवार उदयन गुहा के बीच देखने को मिला। इस सीट पर निषिथ को बेहद करीबी मुकाबले में महज 57 वोटों से जीत मिली। इस मुकाबले में पारामाणिक को 1,16,035 वोट मिले जबकि गुहा को 1,15,978 वोट मिले। पारामाणिक पहले TMC में थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

    बलरामपुर और दंतन सीट पर 650 से कम रहा जीत का अंतर

    राज्य में दूसरा सबसे कड़ा मुकाबला पुरुलिया जिले की बलरामपुर सीट पर देखने को मिला। यहां भाजपा के बनेश्वर महतो ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक शांतिराम महतो को 423 वोटों से हराया। बनेश्वर को 89,521 वोट मिले जबकि शांतिराम को 89,098 वोट मिले। पश्चिम मेदिनापुर जिले की दंतन सीट पर TMC उम्मीदवार बिक्रम चंद्र प्रधान ने भाजपा के शक्तिपद नायक को 623 वोटों से पराजित किया। प्रधान को 95,209 तो नायक को 94,586 वोट मिले।

    कुल्टी और तमलुक सीट पर 800 से कम रहा जीत का अंतर

    पश्चिम बर्द्धमान जिले की कुल्टी सीट भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा के अजय पोद्दार ने TMC के उज्जल चटर्जी को 679 वोटों से मात दी। पोद्दार को कुल 81,112 वोट मिले, जबकि चटर्जी को 80,433 वोट मिले। इसी तरह पूर्वी मिदनापुर जिले की तमलुक सीट पर TMC के सौमेन महापात्रा ने भाजपा के हरेकृष्ण बेरा को 793 वोटों से हराया। इस मुकाबले में महापात्रा को 1,08,243 तो बेरा को 1,07,450 वोट मिले।

    जलपाईगुड़ी और घाटाल में 1,000 से कम रहा जीत का अंतर

    छठा सबसे करीबी मुकाबला जलपाईगुड़ी सीट पर देखने को मिला। यहां TMC के प्रदीप कुमार बर्मा ने भाजपा के सौजीत सिंह को 941 वोटों के अंतर से हराया। बर्मा को 95,668 तो सिंह को 94,727 वोट मिले। इसके अलावा पश्चिमी मिदनापुर जिले की घाटाल सीट पर भी रोचक मुकाबला हुआ। यहां भाजपा के सीतल कपट ने TMC के शंकर दोलाई 966 वोटों से हराया। यहां दोलाई को कुल 1,04,846 वोट मिले, जबकि कपट ने 1,05,812 वोट हासिल किए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम सीट से हारने के बाद भी किस तरह से मुख्यमंत्री बनेंगी ममता बनर्जी? ममता बनर्जी
    कोरोना वायरस: चुनावी राज्यों में बाकी देश से दोगुनी है साप्ताहिक मामलों की वृद्धि दर तमिलनाडु
    पश्चिम बंगाल: TMC की जीत के बाद भड़की हिंसा, हुगली में भाजपा कार्यालय में लगाई आग ममता बनर्जी
    प्रशांत किशोर ने किया चुनावी रणनीति नहीं बनाने का ऐलान, कही जगह खाली करने की बात तृणमूल कांग्रेस

    ममता बनर्जी

    नंदीग्राम: चुनाव आयोग ने खारिज की दोबारा मतगणना की TMC की मांग, कोर्ट जाएंगी ममता तृणमूल कांग्रेस
    बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी समेत बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? पश्चिम बंगाल चुनाव
    प्रचार करने पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ धरना देंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल चुनाव
    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगाई 24 घंटे की रोक पश्चिम बंगाल

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस महामारी के बीच सातवें चरण में 34 सीटों पर वोटिंग जारी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कोरोना संकट के बीच छठे चरण के लिए मतदान जारी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 45 सीटों पर डाले जा रहे वोट पश्चिम बंगाल
    बंगाल: सीतलकुची में चार नहीं, आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी- भाजपा नेता राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    न्यूजीलैंड दूतावास ने यूथ कांग्रेस नेता से मांगी ऑक्सीजन, सरकार पर सवाल उठने पर हटाया ट्वीट दिल्ली
    प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक: पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में शामिल है भारत, मिला 142वां स्थान भारत की खबरें
    चुनाव आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के प्रचार करने पर लगाई 48 घंटे की रोक पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रद्द की कुलदीप सेंगर की पत्नी की उम्मीदवारी उत्तर प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023