NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया?
    राजनीति

    क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया?

    क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया?
    लेखन मुकुल तोमर
    May 19, 2021, 12:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया?

    कोरोना वायरस महामारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए तथाकथित "कांग्रेस टूलकिट" ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने यह टूलकिट साझा करते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी और देश की छवि का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने इस टूलकिट को फर्जी बताया है और मामले में FIR भी दर्ज कराई है। ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    टूलकिट में क्या कहा गया?

    कल भाजपा के कई नेताओं ने ट्विटर पर एक टूलकिट साझा की थी जिसमें कांग्रेस के लेटरपैड पर महामारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और सरकार को घेरने के तरीके बताए गए हैं। इसमें मोदी की छवि को खराब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सहायता लेने और नए म्यूटेंट स्ट्रेन को 'भारतीय स्ट्रेन' कहने को कहा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इसके लिए 'मोदी स्ट्रेन' नाम उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    टूलकिट में कुंभ को सुपर स्प्रेडर बताने को कहा गया

    टूलकिट में महाकुंभ को कोरोना संक्रमण पर सरकार को घेरने के तरीके भी बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि हमेशा 'सुपर स्प्रेडर कुंभ' शब्द का इस्तेमाल करना है ताकि लोगों को याद रहे कि इतनी परेशानी भाजपा की हिंदी राजनीति की वजह से हो रही है। इसमें पार्टी समर्थकों से सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए कुंभ को धर्म के नाम पर राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन और ईद को खुशहाल सामाजिक सभा बताने को भी कहा गया है।

    सेंट्रल विस्टा को कहें 'मोदी का निजी घर'- टूलकिट

    टूलकिट में यह भी कहा गया है कि इस संकट के बावजूद प्रधानमंत्री की अप्रूवल रेटिंग कम नहीं हुई है और यह उनकी छवि को बर्बाद करने और लोकप्रियता को खत्म करने का समय है। इसके लिए मोदी या भाजपा समर्थक जैसे दिखने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स से मोदी की आलोचना करने और मीडिया की सहायता लेने को कहा गया है। 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना को 'मोदी का निजी घर' कहने की सलाह भी दी गई है।

    टूलकिट में PM-केयर्स फंड का भी जिक्र

    टूलकिट में पूर्व अधिकारियों के जरिए PM-केयर्स फंड पर सवाल खड़े करवाने, इसके खिलाफ RTI डलवाने और किसी हस्ती के इसमें दान करने पर उसे निशाना बनाने को कहा गया है। गुजरात को ज्यादा वैक्सीन मिलने पर सवाल खड़े की सलाह भी दी गई है।

    भाजपा ने टूलकिट पर क्या कहा?

    इस टूलकिट को सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में पब्लिश किया गया था और तब से कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री इस पर सवाल उठा चुके हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस मोदी की बुराई करने में इतनी अंधी हो गई है कि देश की बुराई ने लगी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि समाज को बांटने और दूसरे के खिलाफ जगह उगलने में कांग्रेस निपुण है।

    कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया?

    कांग्रेस ने इस टूलकिट को फेक बताया है और भाजपा पर उसके लेटरपैड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने कहा कि जब देश कोविड से तहस-नहस हुआ पड़ा है, तब भाजपा राहत प्रदान करने की बजाय फेक न्यूज फैलाने में लगी हुई है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा को 'बिल्कुल झूठ पार्टी' कहा है। कांग्रेस ने मामले में नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    नरेंद्र मोदी

    पोस्टर विवाद: मोदी की आलोचना करने वालों की गिरफ्तारी पर राहुल बोले- मुझे भी गिरफ्तार करो राहुल गांधी
    दिल्ली में 'कोवैक्सिन' का स्टॉक खत्म, 125 केंद्रों पर 18-44 साल वालों को नहीं लगेगी वैक्सीन अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी के कार्य माफी योग्य नहीं, कोरोना वायरस पर अपनी गलती माने सरकार- द लैंसेट कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बढ़ते संक्रमण के बीच उठने लगी है राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की मांग कोरोना वायरस

    कांग्रेस समाचार

    कोविड से उबरने के बाद कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, राहुल गांधी के थे करीबी राहुल गांधी
    गुजरात सरकार पर लगभग 61,000 कोविड मौतें छिपाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग कोरोना वायरस
    जेपी नड्डा का सोनिया गांधी को पत्र, कहा- कोरोना महामारी पर लोगों को न करें गुमराह सोनिया गांधी
    CWC की बैठक में सोनिया गांधी जताई हार पर चिंता, कहा- पार्टी में सुधार की जरूरत सोनिया गांधी

    भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल: नारदा स्टिंग टेप मामले में गिरफ्तार दो मंत्रियों सहित चार TMC नेताओं को जमानत पश्चिम बंगाल
    बंगाल: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन भाजपा विधायक पश्चिम बंगाल
    वैक्सीन की कमी पर बोले केंद्रीय मंत्री गौड़ा, कहा- क्या खुद को फांसी पर लटका लें? केंद्र सरकार
    महाराष्ट्र: अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने पर खर्च होंगे छह करोड़, हो रही आलोचना महाराष्ट्र

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023