भाजपा समाचार: खबरें

12 Sep 2021

गुजरात

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री

वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आम सहमति बनी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई बड़े नामों को पछाड़ा है।

12 Sep 2021

गुजरात

विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे

भाजपा नेता विजय रुपाणी को गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से क्यों हटाया गया, इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और अब धीरे-धीरे इसकी जानकारी सामने आ रही हैं।

11 Sep 2021

गुजरात

गुजरात: विजय रुपाणी के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार दोपहर अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

11 Sep 2021

गुजरात

गुजरात: विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है कारण?

गुजरात की राजनीति में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। विजय रुपाणी ने दोपहर में अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।

बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने भवानीपुर से प्रियंका टिबरेवाल को बनाया उम्मीदवार, ममता बनर्जी को देंगी टक्कर

भारतीय जनता पार्टी ने 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जांच जारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके गए हैं। राहत की बात यह रही कि हमले में किसी को चोट नहीं आई है।

05 Sep 2021

इंफोसिस

इंफोसिस पर RSS की पत्रिका पांचजन्य का हमला, लगाए कई गंभीर आरोप

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी पत्रिका पांचजन्य ने देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस पर निशाना साधते हुए इसे 'देश विरोधी' करार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 20 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 20 दिनों का 'सेवा और समर्पण' अभियान चलाएगी।

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव से पहले एक और भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीख के ऐलान के दिन ही एक और भाजपा विधायक ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली है।

बंगाल: भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव, ममता बनर्जी के लिए जीतना जरूरी

चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों में भवानीपुर के साथ-साथ शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।

राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR

देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से कुल 3,377 करोड़ रुपये का भारी भरकम चंदा हासिल किया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका, विधायक तन्मय घोष TMC में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधानसभा चुनाव से पहले जहां तमाम नेता तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता भाजपा का दामन थाम रहे थे, वहीं विधानसभा चुनाव के बाद से ये नेता फिर से TMC का रुख कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के बाद अब मिर्जापुर और मियांगंज के नाम बदलने की मांग

उत्तर प्रदेश में जगहों का नाम बदलने की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है और अब दो और जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है।

महाराष्ट्र: कितना पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव?

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके खिलाफ कम से कम तीन FIR दर्ज की गई हैं और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री के बयान पर बवाल, भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता भिड़े

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान से राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ राज्य भर में कम से कम तीन FIR दर्ज की गई हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। पुलिस चिपलून भी गई है जहां राणे के होने की संभावना है।

15 नेताओं को झूठे मामलों में फंसाना चाह रहे प्रधानमंत्री, एजेंसियों को सौंपी लिस्ट- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें झूठे केसों में फंसाकर बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 पर तालिबान का उदाहरण देकर केंद्र सरकार को दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए तालिबान का उदाहरण देकर केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी है।

सोनिया गांधी ने की 19 विपक्षी दलों के साथ बैठक, कहा- बनानी होगी व्यवस्थित योजना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम को 19 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ आभासी बैठक की।

महंगाई के सवाल पर बोले भाजपा नेता- अफगानिस्तान चले जाओ, वहां पेट्रोल भरवाने वाला कोई नहीं

मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता से जब महंगाई और पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकार को अफगानिस्तान जाने की सलाह दे दी।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया।

जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर आतंकियों के फेंके ग्रेनेड की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश: लगभग 8,500 एनकाउंटरों में 3,300 बदमाशों पर चली गोली, 146 की मौत

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुए 8,000 से अधिक एनकाउंटरों में 146 कथित अपराधियों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता ने उठाए सरकार पर सवाल, कहा- नौकशाह चला रहे हैं सरकार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं बलिया के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

चुनावी बॉन्‍ड से भाजपा को मिला 2,555 करोड़ का चंदा, कांग्रेस के चंदे में आई कमी

चुनावों के दौरान चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा हासिल करने में केंद्रीय सत्ताधारी दल भाजपा ने अन्य राजनीतिक दलों को बुरी तरह से पछाड़ दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का अपराध मुक्त राजनीति की ओर बड़ा कदम, नौ राजनीतिक दलों पर लगाया जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति और चुनावों को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को सख्त कदम उठाया है।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने शहर के लाल चौक पर रेडवानी सरपंच और कुलगाम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रमुख गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

09 Aug 2021

पंजाब

पंजाब में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं किसान?

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा नेताओं को विशेषतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी

त्रिपुरा में गत दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित अन्य छात्र नेताओं पर भाजपा समर्थकों द्वारा किए गए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है।

08 Aug 2021

ट्विटर

राहुल गांधी का अकाउंट लॉक, कांग्रेस का आरोप- ट्विटर को डरा रही मोदी सरकार

रेप पीड़िता के परिवार की फोटो पोस्ट करने के कारण माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट 'अस्थायी तौर पर' लॉक कर दिया था।

अगले सप्ताह मोदी मंत्रीमंडल की तीन दिवसीय बैठक, बचे हुए कार्यकाल को लेकर बनेगी रणनीति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह अपने मंत्रीमंडल के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में सरकार के बचे हुए कार्यकाल के लिए योजना बनाई जाएगी।

उपचुनाव की मांग लेकर चुनाव आयोग से मिलेगी TMC, ममता के लिए जीतना बेहद जरूरी

पश्चिम बंगाल में लंबित उपचुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

भाजपा विधायक के बयान पर भड़की शिवसेना, उद्धव ठाकरे बोले- ऐसा थप्पड़ मारेंगे...

शिवसेना भवन को तोड़ने के भाजपा विधायक प्रसाद लाड के बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए आज शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी पर करारा हमला बोला।

त्रिपुरा में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, TMC का भाजपा पर आरोप

भाजपा शासित त्रिपुरा में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला किया गया। डायमंड हार्बर सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी ने खुद ट्वीट कर घटना की जानकारी है और हमले का एक वीडियो भी शेयर किया है।

02 Aug 2021

बिहार

बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना

बिहार में सत्ता संभाल रही NDA की गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास, फेसबुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल से हटाए गए आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया।

31 Jul 2021

असम

मेघालय: भाजपा के मंत्री ने की चिकन, मटन और मछली से अधिक गोमांस खाने की अपील

एक तरह जहां भाजपा गोमांस खाने के खिलाफ है, वहीं दूसरी ओर मेघायल में भाजपा के ही मंत्री सनबोर शुलई ने लोगों से गोमांस खाने की अपील की है।

30 Jul 2021

गोवा

गोवा: कला मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का समर्थन, कहा- बच्चों की सुरक्षा के लिए परिजन जिम्मेदार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बेनॉलिम बीच पर दो नाबलिग किशोरियों के साथ हुुए गैंगरेप के मामले पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे।

29 Jul 2021

दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को किया निलंबित, मार्शल ने निकाला बाहर

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा वेल में उतर आए और आम आदमी पार्टी (AAP) विधयकों पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

28 Jul 2021

कर्नाटक

कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें सुबह 11 बजे इस पद की शपथ दिलाई।

27 Jul 2021

कर्नाटक

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। उनके बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।