अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 1968 में हरियाणा के भिवानी में जन्मे केजरीवाल राजनीति में आने से पहले भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी रहे हैं। IRS को छोड़ समाजसेवा में आए और 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन से देशभर में चर्चित हुए। आंदोलन के बाद राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन किया। 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP पहली बार मैदान में उतरी और पहली बार में ही 70 में से 28 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। केजरीवाल अब तक तीन बार (2013, 2015 और 2020) दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने जा चुके हैं। केजरीवाल की छवि एक तेजतर्रार और बेहद चतुर नेता की है जो अपनी गलतियों से बेहद जल्दी सीखता है। राष्ट्रीय नेता बनने की केजरीवाल की कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं।

25 Aug 2020
देशदेश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन बनी चुकी मेट्रो अगले महीने से शुरू हो सकती है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अनलॉक-4 के तहत सितंबर में मेट्रो सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे सकती है और इस संबंध में गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं।

19 Aug 2020
देशराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के होटल संचालकों के लिए राहत की खबर आई है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से बंद होटल पांच महीने बाद अब फिर से खुल सकेंगे।

18 Aug 2020
देशपिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

15 Aug 2020
देशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सचिवालय में ध्वजारोहरण किया और तिरंगे को सलामी दी।

08 Aug 2020
ऑटोदिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति में कई बदलाव किये हैं।

07 Aug 2020
देशबीते सप्ताह राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की छत का एक हिस्सा गिर गया था।

06 Aug 2020
देशएक समय तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आई राजधानी दिल्ली में अब संक्रमण के मामले और मृतकों की संख्या में कमी आने लगी है।

05 Aug 2020
देशअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इतिहास रचा जा रहा है।

31 Jul 2020
राजनीतिकोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में किए जा रहे फैसलों को लेकर सरकार और उपराज्यपाल के बीच लगातार तनातनी चलती आ रही है।

31 Jul 2020
देशदिल्ली सरकार ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहने वाले अनलॉक-3 के लिए अपनी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसके तहत सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगे रहने वाले नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है।

30 Jul 2020
बिज़नेसकोरोना वायरस महामारी के बीच लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय किया है।

27 Jul 2020
देशदेश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए जो पिछले दो महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। शहर की रिकवरी रेट भी बढ़कर 88 प्रतिशत के पार चली गई है।

12 Jul 2020
करियरदिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या देख एक बड़ा फैसला लिया है।

11 Jul 2020
राजनीतिराजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गत माह किए गए प्रयासों की बदौलत अब स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

09 Jul 2020
देशकोरोना वायरस के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी के उपयोग से संबंधित नियमों में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है।

02 Jul 2020
देशकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे।

01 Jul 2020
देशमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम करने में कामयाब रही है।

29 Jun 2020
देशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए शहर में प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा।

28 Jun 2020
देशदोबारा मैपिंग के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 417 कर दी गई है। इससे पहले ये संख्या 280 के आसपास थी। अधिकारियों के अनुसार, कंटेनमेंट जोन की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ जिलों में समीक्षा अभी भी जारी है।

27 Jun 2020
देशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है।

24 Jun 2020
देशदेश में अनलॉक 1 के लागू होने के बाद से दिल्ली में बड़ी तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में यहां संक्रमितों की संख्या 70,390 पर पहुंच गई है। इस आंकड़े ने केंद्र और दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है।

24 Jun 2020
देशकोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए दिल्ली में 6 जुलाई तक हर घर की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग 30 जून तक कर ली जाएगी। कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी नई रणनीति के तहत दिल्ली सरकार ने ये घोषणा की है।

23 Jun 2020
देशदिल्ली के छतरपुर में कोरोना वायरस के मरीजों को क्वारंटाइन करने और उनका इलाज करने के लिए बनाया 10,000 से अधिक बेडों का क्वारंटाइन केंद्र इस हफ्ते के अंत तक शुरू हो जाएगा।

21 Jun 2020
देशदिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पैदा हुआ हालातों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की।

20 Jun 2020
देशदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध के बाद अपने विवादित पांच दिन के अनिवार्य संस्थागत क्वारंटाइन के आदेश को वापस ले लिया है।

20 Jun 2020
देशदिल्ली उपराज्यपाल और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) अध्यक्ष अनिल बैजल की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए कोरोना संक्रमित के पांच दिन के अनिवार्य संस्थागत क्वारंटइन आदेश का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को DDMA की बैठक में पुरजोर विरोध किया।

15 Jun 2020
राजनीतिदेश के राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद एक्शन मोड में आ गए हैं।

15 Jun 2020
देशकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की अटकलों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज किया है। सोमवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "कई लोग अनुमान लगा रहा हैं कि क्या दिल्ली में दूसरे लॉकडाउन की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई भी योजना नहीं है।"

14 Jun 2020
देशदिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों के कारण उपजी स्थिति पर रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

14 Jun 2020
देशराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण पैदा हुआ हालातों पर चर्चा करने के लिए रविवार सुबह उच्च स्तरीय बैठक हुई।

13 Jun 2020
मनोरंजनकोरोना वायरस का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्मी हस्तियां और उनके परिवार के सदस्य भी इस महामारी से सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं।

11 Jun 2020
देशदिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों के लगभग 300 डॉक्टरों ने सैलरी न मिलने पर सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है। ये डॉक्टर कस्तूरबा अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल से संबंध रखते हैं।

10 Jun 2020
देशदिल्ली के सुरा प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। उन्हें बुधवार से दिल्ली में शराब खरीदने पर स्पेशल कोरोना फीस के नाम से 70 प्रतिशत अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।

10 Jun 2020
देशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अस्पतालों को लेकर दिल्ली सरकार उप राज्यपाल अनिल बैजल के आदेश का पालन करेगी और दिल्ली के अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे।

09 Jun 2020
देशराजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। यहां आम आदमी के साथ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

08 Jun 2020
देशदिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के अध्यक्ष अनिल बैजल ने सोमवार को केजरीवाल सरकार के उस फैसले को बदल दिया है जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली के मूल निवासियों का ही इलाज किया जाएगा।

08 Jun 2020
देशकोरोना महामारी के दौर में राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में अव्यवस्था के चलते न केवल कोरोना मरीजों की जान जा रही है, बल्कि शवों की भी हेराफेरी हो रही है।

08 Jun 2020
देशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है और कल उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाएगा।

08 Jun 2020
देशसोमवार को दिल्ली सरकार ने ऐलान किया था कि अगले कुछ महीने दिल्ली सरकार के अस्पतालों और चुनिंदा निजी अस्पतालों को छोड़ शहर के सभी निजी अस्पतालों में केवल दिल्ली के लोगों का इलाज किया जाएगा।

07 Jun 2020
देशअस्पताल में बेडों की उपलब्धता को लेकर बड़े विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों को केवल दिल्लीवासियों के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया है। इसका मतलब इन अस्पतालों में केवल दिल्लीवासी इलाज करा सकेंगे।