LOADING...
अमेरिका-ईरान युद्ध ने भारत में बढ़ा दिए सोने-चांदी के दाम, जानिए कितने हुए
अमेरिका-ईरान युद्ध ने सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ा दिया है

अमेरिका-ईरान युद्ध ने भारत में बढ़ा दिए सोने-चांदी के दाम, जानिए कितने हुए

Mar 02, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार (2 मार्च) को सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। MCX में सोने की कीमत पिछले बंद भाव 1.62 लाख रुपये के मुकाबले बढ़कर 1.65 लाख रुपये/10 ग्राम पर खुला। इसके बाद 3.5 फीसदी का इजाफा होने के बाद 1.67 लाख रुपये/10 ग्राम हो गई। इसी तरह, चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 2.82 लाख रुपये/किलोग्राम पर ही खुली, जो बाद में 3.5 फीसदी वृद्धि के साथ 2.84 लाख रुपये/किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार 

विदेशों में भी कीमतों पर पड़ा असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 1 फीसदी बढ़कर 5,329.39 डॉलर (करीब 1.56 लाख रुपये/10 ग्राम) प्रति औंस हो गई। इससे पहले, सत्र के दौरान सोने की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई। अमेरिकी वायदा सोने की कीमत 1.8 फीसदी बढ़कर 5,342 डॉलर (करीब 1.57 लाख रुपये/10 ग्राम) प्रति औंस हो गई। चांदी की कीमतों में 2.8 फीसदी तक का उछाल आया।

कारण 

इस कारण हुआ इजाफा 

कीमती धातुओं के भाव में यह उछाल मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते आया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है, जिसमें वहां के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इन घटनाक्रमों ने मध्य पूर्व में अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम को भी बढ़ा दिया है। इस कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प माने जाने वाली इन धातुओं में निवेश कर रहे हैं।

Advertisement