अरविंद केजरीवाल: खबरें

07 Jun 2020

दिल्ली

दिल्ली: ऐप पर दिखा रहा कोरोना संक्रमितों के लिए बेड उपलब्ध, अस्पताल बोले- खाली नहीं है

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता को लेकर दिल्ली सरकार और अस्पतालों के बयानों में विरोधाभास बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के ऐप पर दिखाया जा रहा है कि अस्पतालों में कोराना वायरस मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हैं, वहीं कई अस्पतालों का दावा है कि उनके यहां सारे बेड भर चुके हैं।

06 Jun 2020

दिल्ली

एक्शन मोड में आई दिल्ली सरकार, सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ दर्ज कराया मामला

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं कराने और जांच नहीं करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ केजरीवाल सरकार शनिवार को एक्शन मोड में आ गई है।

06 Jun 2020

दिल्ली

निजी अस्पतालों पर भड़के मुख्यमंत्री केजरीवाल, कहा- बेडों की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों को उपचार के लिए बेड नहीं मिलने को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा निजी अस्पतालों पर फूट पड़ा।

05 Jun 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस: दिल्ली में कुछ भी सही नहीं है! मुख्यमंत्री केजरीवाल के दावों की खुली पोल

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि जनता उन पर भरोसा रखे।

02 Jun 2020

दिल्ली

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लॉन्च की मोबाइल ऐप, मिलेगी अस्पतालों में मौजूद बेडों की जानकारी

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार पर कोरोना के वास्तविक आंकड़े नहीं दिखाने के भी आरोप लग रहे हैं।

कोरोना वायरस संकट: दिल्ली ने केंद्र सरकार से मांगी 5,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 5,000 करोड़ रुपये की मदद मांगी है।

25 May 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस: दिल्ली में बढ़ रहे मामले, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कैसे नियंत्रण में है स्थिति

लॉकडाउन के चौथे चरण में पहले की अपेक्षा कहीं अधिक ढील दिए जाने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

18 May 2020

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

केंद्र सरकार की ओर से रविवार को पूरे देश में जारी लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ाने की घोषणा करने के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए अपनी गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है।

12 May 2020

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से मांगे लॉकडाउन में ढील पर सुझाव, पूछा- क्या खुले, क्या नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से लॉकडाउन में ढील को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने लोगों से कल शाम बांच बजे तक सुझाव देने को कहा है।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, जानें किस राज्य ने क्या कहा

देश में कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने के बाद आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई मंत्री भी शामिल हुए।

10 May 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस: दिल्ली के 75 प्रतिशत मरीज बेहद कम या बिना लक्षणों वाले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 75 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण या कम लक्षणों वाले हैं। इन मरीजों पर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक घर पर रखकर ही निगरानी रखी जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के पिता से चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट

दिल्ली में सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं।

03 May 2020

दिल्ली

दिल्ली में कल से लॉकडाउन में बड़ी छूट, केजरीवाल बोले- दिल्ली को वापस खोलने का समय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया कि सोमवार से दिल्ली में लॉकडाउन में वो सभी छूटें मिलेंगी जो केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइंस में प्रदान की हैं।

24 Apr 2020

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल बोले- कोरोना वायरस के मरीजों पर काम कर रही प्लाज्मा थैरेपी, नतीजे उत्साहवर्धक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोन्वेलेसेंट प्लाज्मा थैरेपी के जरिए कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के शुरूआती नतीजे उत्साहित करने वाले हैं।

दिल्ली वालों को लॉकडाउन में फिलहाल कोई छूट नहीं, केजरीवाल बोले- हफ्ते बाद करेंगे समीक्षा

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन में कोई भी छूट देने नहीं देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि एक हफ्ते बाद स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी और समीक्षा के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए दिल्ली सरकार की 5-T योजना, होंगे एक लाख टेस्ट

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पांच बिंदुओं वाली योजना का ऐलान किया। उन्होंने इसे '5-T' नाम दिया है।

दिल्ली सरकार ने दिया होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के फोन ट्रैक करने का आदेश

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के मोबाइल फोन ट्रैक करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी देते हुए कहा कि क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के बारे में पता लगाने के लिए ये आदेश दिया गया है।

कोरोना वायरस: किसी स्वास्थ्यकर्मी की जान गई तो परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि अगर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर खड़े किसी स्वास्थ्य कर्मचारी की जान जाती है तो दिल्ली सरकार उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी।

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर केंद्र सरकार के निशाने पर केजरीवाल

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को बसों से दिल्ली की सीमा तक छोड़ने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के निशाने पर आ गए हैं।

29 Mar 2020

दिल्ली

केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील, कहा- गांव न जाएं, दिल्ली सरकार करेगी रहने-खाने का इंतजाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से लॉकडाउन के कारण शहर से वापस अपने गांव जा रहे प्रवासी मजदूरों से ऐसा न करने की अपील की है।

कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार का प्लान, लॉकडाउन में बेसहारों को मिलेगा मुफ्त खाना

देश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण आम जन को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली में चौबीसों घंटे खुली रहेंगी आवश्यक सेवाओं की दुकानें, स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टेस्ट

दिल्ली सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुएं मुहैया करानी वाली सभी सेवाओं को 24 घंटे खुली रखने का फैसला किया है।

22 Mar 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया 'जनता कर्फ्यू' खत्म हो गया है। ये कर्फ्यू बेहद सफल रहा और इस दौरान लोग अपने घरों में ही बंद रहे।

कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली

कोरोना वायरक को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। ये लॉकडाउन कल सुबह छह बजे से शुरू होगा।

शाहीन बाग: प्रदर्शन स्थल पर फेंके गए पेट्रोल बम, पुलिस ने जताई आंतरिक झगड़े की आशंका

आज 'जनता कर्फ्यू' के दौरान दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई है।

कोरोना वायरस: 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन देगी केजरीवाल सरकार, विधवा पेंशन भी बढ़ाई

चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

20 Mar 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में क्या-क्या किया जा रहा है?

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कई नए प्रतिबंधों का ऐलान किया था।

16 Mar 2020

दिल्ली

कोरोना वायरस: दिल्ली में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी, जिम-क्लब्स भी बंद

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार ने 50 से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है। शादियों को इस नियम से छूट दी गई है।

03 Mar 2020

दिल्ली

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद केजरीवाल बोले- दंगों में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

03 Mar 2020

दिल्ली

दिल्ली दंगों में 122 घरों, 322 दुकानों और 301 वाहनों को पहुंचा बड़ा नुकसान- अंतरिम रिपोर्ट

दिल्ली सरकार की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों में कम से कम 122 घरों, 322 दुकानों और 301 वाहनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली हिंसा: IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गत सप्ताह भड़की हिंसा के दौरान इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात अंकित शर्मा की बेहरमी से हत्या किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है।

02 Mar 2020

दिल्ली

दिल्ली दंगे: कई पीड़ितों के जल गए दस्तावेज, मुआवजे की प्रक्रिया में आ रहीं दिक्कतें

उत्तर-पूर्व दिल्ली में पिछले हफ्ते हुए दंगों में दस्तावेज चलने के कारण पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में अधिकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

01 Mar 2020

दिल्ली

दिल्ली दंगा: केजरीवाल बोले- हम चाहते हैं लोग अपने घरों को वापस लौटें

दंगों से प्रभावित उत्तर-पूर्व दिल्ली में धीरे-धीरे सामान्य होते हालातों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि वे चाहते हैं कि लोग अपने घरों को वापस लौटें और उनके पड़ोसी उनका स्वागत करें।

28 Feb 2020

दिल्ली

JNU केस: दिल्ली सरकार ने दी कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत

दिल्ली सरकार ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में देशद्रोही नारों के मामलों में कन्हैया कुमार पर केस चलाने की इजाजत दे दी है।

28 Feb 2020

दिल्ली

AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर IB अधिकारी की हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया निलंबित

आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरूवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया। उन पर हत्या और अपहण की धाराएं लगाई गई हैं।

धीरे-धीरे शांत हो रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 36 घंटों में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पिछले 36 घंटों में हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

हिंसा पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा; केजरीवाल बोले- AAP से कोई दोषी मिले तो दोगुनी सजा दो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

दिल्ली: NSA अजित डोभाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा, गृह मंत्री को दी जानकारी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली हिंसा की आग में जल रही है। ऐसे में शाति व्यवस्था के लिए मोर्चा संभालने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बुधवार शाम को फिर से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

26 Feb 2020

दिल्ली

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस ने केंद्र और केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में हो रही हिंसा के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

26 Feb 2020

दिल्ली

दिल्ली हिंसा: अब तक 20 लोगों की मौत, केजरीवाल ने की सेना बुलाने की मांग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हो रही हिंसा को काबू करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना बुलाने की मांग की है।