NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सबके राम, सब में राम: भूमि पूजन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?
    अगली खबर
    सबके राम, सब में राम: भूमि पूजन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

    सबके राम, सब में राम: भूमि पूजन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 05, 2020
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इतिहास रचा जा रहा है।

    उन्होंने कहा, बरसों से टेंट के नीचे रह रहे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चले आ रहे इस व्यतिक्रम से आज राम जन्मभूमि मुक्त हो गई है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है।

    संबोधन

    राम मंदिर आधुनिकता का प्रतीक होगा- मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राम की शक्ति देखिये, इमारतें नष्ट हो गईं और अस्तित्व मिटाने क प्रयास हुआ, लेकिन राम आज मन में बसे हुए हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से राम मंदिर का काम शुरू हुआ है। यह मंदिर आधुनिकता का प्रतीक बनेगा।

    उन्होंने कहा कि यह मंदिर भारत की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा, करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का प्रतीक बनेगा। आने वाली पीढ़ियों को यह मंदिर संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा।

    बयान

    सबके राम, सब में राम- मोदी

    मोदी ने कहा कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति का दर्शन देगा। अनंतकाल तक मानवता को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि सबके राम, सबमें राम और जय सियाराम। देश में जहां प्रभु राम के कदम पड़े हैं, वहां राम सर्किट बनाया जा रहा है।

    राम मंदिर

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर देशवासियों को बधाई है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राम-मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है। मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा।'

    प्रतिक्रिया

    हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है राम मंदिर- शाह

    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। राम जी के आदर्श और विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। इस मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है।

    बयान

    योगी बोले- पांच सदी बाद पूरा हो रहा संकल्प

    भूमि पूजन के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद करोड़ों भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। देश में लोकतांत्रिक तरीके से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं।

    राम मंदिर

    राहुल गांधी ने राम को लेकर किया ट्वीट

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भूमि पूजन के बाद राम को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।'

    बयान

    नया युग प्रारंभ होने जा रहा- शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं आज गदगद हूँ, भावविह्वल हूँ! प्रभु श्रीराम के मंदिर के भूमिपूजन के बाद एक नया युग प्रारम्भ होने जा रहा है।'

    प्रतिक्रिया

    ओवैसी बोले- लोकतंत्र की हार और हिंदुत्व की जीत

    वहीं हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है।

    उन्होंने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखकर प्रधानमंत्री पद की शपथ का उल्लंघन किया है। यह लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की हार और हिंदुत्व की जीत का दिन है।

    इससे पहले उन्होंने आज सुबह ट्वीट किया था कि बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी।

    राम मंदिर

    केजरीवाल ने भी दी बधाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर देश को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भूमि पूजन के मौके पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    योगी आदित्यनाथ
    राहुल गांधी
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी' के लिए परेश रावल को मिली थी इतनी रकम, सुनील-अक्षय की फीस भी जानिए परेश रावल
    बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को कांग्रेस ने खोखला डॉयलाग बताया, फिर पूछे सवाल नरेंद्र मोदी
    भ्रष्टाचार मामले में सत्यपाल मलिक समेत 5 के खिलाफ CBI का आरोपपत्र दाखिल, जानिए मामला सत्यपाल मलिक
    अमेरिका में स्पेस-X परीक्षण केंद्र पर धमाका, स्टारशिप के इंजन की हो रही थी जांच स्पेस-X

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में बढ़ रहे मामले, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कैसे नियंत्रण में है स्थिति दिल्ली
    कोरोना वायरस संकट: दिल्ली ने केंद्र सरकार से मांगी 5,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिल्ली सरकार
    दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लॉन्च की मोबाइल ऐप, मिलेगी अस्पतालों में मौजूद बेडों की जानकारी दिल्ली

    योगी आदित्यनाथ

    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किया 1,000 बसों का संचालन राजस्थान
    केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील, कहा- गांव न जाएं, दिल्ली सरकार करेगी रहने-खाने का इंतजाम दिल्ली
    गाजियाबाद: अस्पताल स्टाफ के साथ बदसलूकी करने वाले तबलीगी जमात के लोगों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    सरकार ने सभी लोगों से की घर पर बना मास्क इस्तेमाल करने की अपील भारत की खबरें

    राहुल गांधी

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज हो सकती है तारीखों की घोषणा; मुख्यमंत्री चेहरे के बिना उतरेगी भाजपा दिल्ली
    राहुल गांधी के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, मुंबई यूनिवर्सिटी ने डायरेक्टर को जबरन छुट्टी पर भेजा मुंबई
    महाराष्ट्र: संजय राउत ने पहले बोला अंडरवर्ल्ड डॉन से मिली थीं इंदिरा गांधी, अब दी सफाई मुंबई

    अमित शाह

    कोरोना वायरस: मौतों के मातम के बीच केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की "तू-तू मैं-मैं" जारी पश्चिम बंगाल
    मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, जानें किस राज्य ने क्या कहा नरेंद्र मोदी
    अमित शाह का ऐलान- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर बिकेंगे केवल स्वदेशी उत्पाद गृह मंत्रालय
    वेंटिलेटर, प्रवासी मजदूर और कोरोना वैक्सीन के लिए पीएम केयर्स ने आवंटित किए 3,100 करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025