NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में हुआ सुधार, भाजपा-AAP में मची श्रेय लेने की होड़
    अगली खबर
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में हुआ सुधार, भाजपा-AAP में मची श्रेय लेने की होड़

    दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में हुआ सुधार, भाजपा-AAP में मची श्रेय लेने की होड़

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 11, 2020
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गत माह किए गए प्रयासों की बदौलत अब स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

    इसका आम लोगों को रहत मिलने लगी है, लेकिन अब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है।

    भाजपा जहां गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की दुहाई दे रही है, वहीं AAP भाजपा शासित राज्यों की बिगड़ी स्थिति को ओर इशारा कर रही है।

    बयान

    अमित शाह के प्रयासों की दुहाई देकर अपने गाल बजा रही दिल्ली भाजपा

    दिल्ली की स्थिति में हुए सुधार पर दिल्ली भाजपा ने शनिवार को ट्वीट किया, 'गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली की कमान संभाली थी तब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्लीवासियों की स्थिति बदतर कर रखी थी।'

    उन्होंने लिखा, 'जब से मोदी सरकार ने दिल्ली में कमान संभाली है, तब से दिल्ली की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह का हस्तक्षेप दिल्ली के लिए वरदान साबित हुआ है।'

    पलटवार

    AAP ने भाजपा शासित राज्यों की स्थिति बताकर किया पलटवार

    दिल्ली भाजपा की ओर से ट्वीट कर स्थिति में सुधार का श्रेय लेने का प्रयास करने के कुछ देर बाद ही AAP ने उसे अपनी हकीकत दिखाना शुरू कर दिया।

    AAP ने ट्वीट किया, 'यदि ऐसी बात है तो भाजपा उन राज्यों में हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रही, जहां उसकी सरकार है और कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।'

    AAP ने लिखा कि गुजरात में 27.4% मध्य प्रदेश में 28.6% उत्तर प्रदेश में 51% और कर्नाटक 89% मामले बढ़े हैं।

    रिकवरी रेट

    दिल्ली में 72 प्रतिशत से अधिक है रिकवरी रेट

    गत गुरुवार को गृह मंत्रालय ने कहा था कि दिल्ली में हाल में किए गए प्रयासों के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 72% से अधिक हो गई है।

    इसके अलावा संक्रमण के दोगुने होने की रफ्तार बढ़कर 30 दिन पर पहुंच गई है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

    दिल्ली में रैपिड एंटीजन तकनीक के उपयोग के कारण टेस्ट क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है।

    जानकारी

    दिल्ली में प्रत्येक 10 लाख लोगों पर हो रही 35,780 की जांच

    गृह मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में गत 8 जुलाई तक 6.79 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर 35,780 की जांच की जा रही है। राज्य में वर्तमान में 20,000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

    गिरावट

    दिल्ली में प्रतिदिन मिलने वाले औसत मामलों में आई गिरावट

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले औसत मामलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में गत 23 जून को सबसे अधिक 3,947 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उसके बाद से लगातार यह संख्या कम हो रही है।

    हालांकि, इसके बाद भी चिकित्सा विशेषज्ञों ने सरकार को आगाह किया है कि अगस्त के महीने में दिल्ली में संक्रमितों की संख्या अपने उच्च स्तर पर पहुंच सकती है।

    संकमण

    भारत और दिल्ली में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,916 है। इनमें से 2,83,407 सक्रिय मामले हैं, 5,15,386 लोग ठीक हुए हैं और 22,123 की मौत हुई है।

    बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए और 519 लोगों की मौत हुई।

    इसी तरह राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,140 पर पहुंच गई है और यहां अब तक 3,300 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान
    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर

    दिल्ली

    ग्रामीण भारत के हर तीन में से दो 'डॉक्टरों' के पास औपचारिक मेडिकल डिग्री नहीं- स्टडी भारत की खबरें
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार, छह दिन में बढ़े एक लाख भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली ने टेस्टिंग 4 गुना बढ़ाई, शुक्रवार को हुए 21,144 टेस्ट- अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 417 हुई, अब तक 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस
    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: फिर चला केजरीवाल का जादू, एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल बोले- कोरोना वायरस के मरीजों पर काम कर रही प्लाज्मा थैरेपी, नतीजे उत्साहवर्धक दिल्ली
    दिल्ली में कल से लॉकडाउन में बड़ी छूट, केजरीवाल बोले- दिल्ली को वापस खोलने का समय दिल्ली
    प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के पिता से चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट दिल्ली पुलिस
    कोरोना वायरस: दिल्ली के 75 प्रतिशत मरीज बेहद कम या बिना लक्षणों वाले दिल्ली

    अमित शाह

    दिल्ली दंगे: क्या दिल्ली को दहलाने के लिए इंडोनेशिया के NGO से मिली थी फंडिंग? इंडोनेशिया
    लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर केंद्र सरकार के निशाने पर केजरीवाल नरेंद्र मोदी
    दिल्ली पुलिस के आदेश नहीं मानने पर तबलीगी जमात के लोगों से मिले थे NSA डोभाल दिल्ली पुलिस
    लॉकडाउन को समाप्त करने के समय और तरीकों पर विचार कर रहे ये मंत्री राजनाथ सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025