राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- भाजपा टिकट दे तो मंडी से चुनाव लड़ने को तैयार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज एक इंटरव्यू में राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भाजपा चाहेगी तो वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

TMC विधायक की पत्नी जीती 1 करोड़ रुपये की लॉटरी, भाजपा का मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक की पत्नी के एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने पर भाजपा ने उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार की तरफ से 14 अक्टूबर को मिली 40 दिन की पैरोल को अब हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ा जा रहा है।

तुरंत दखल दे केंद्र सरकार नहीं तो हिंदू-विहीन हो जाएगा कश्मीर- फारूक अब्दुल्ला

कश्मीर पंडितों की लक्षित हत्याओं के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ी चेतावनी दी है।

27 Oct 2022

आजम खान

भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को तीन साल की सजा, विधायकी जाना तय

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है।

अब कूड़े के पहाड़ों को लेकर भिड़े AAP और भाजपा, जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा एक बार फिर से आमने-सामने हैं और इस बार इसका कारण बना है गाजीपुर स्थित कूड़े का पहाड़।

महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे ने दावा किया है कि बागी 40 विधायकों में से 22 जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

पंजाब: विधानसभा स्पीकर की अनूठी पहल, पराली जलाना बंद करने पर देंगे 1 लाख रुपये

किसानों को पराली जलाने से हतोत्साहित करने के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुलतार सिंह संधवान ने अनूठा तरीका अपनाया है।

उत्तर प्रदेश: ट्रेन में नमाज पढ़ने वाले लोगों के खिलाफ भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक भाजपा नेता ने ट्रेन में नमाज पढ़ने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से जिहाद करने को कहा था- पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

20 Oct 2022

बिहार

मुस्लिम लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, फिर भी अमीर होते हैं- भाजपा विधायक

हिंदू देवी-देवताओं पर दिए गए बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

इन विवादों से रहा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाता

कांग्रेस के 80 वर्षीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया।

कौन हैं कांग्रेस के नए चुने गए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके सामने क्या चुनौतियां होंगी?

कर्नाटक से आने वाले 80 वर्षीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठवीं बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को हराया।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, शशि थरूर को हराया

वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को हराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: टीम थरूर ने लगाया अनियमितता और सबूतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव की आज मतगणना हो रही है।

लगभग ढाई दशक बाद कांग्रेस को मिलेगा पहला गैर-गांधी अध्यक्ष, मतगणना शुरू

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के नतीजों का आज ऐलान कर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग खत्म, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है और अब दो दिन बाद 19 अक्टूबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

महाराष्ट्र उपचुनाव: भाजपा ने वापस लिया उम्मीदवार का नाम, उद्धव गुट की प्रत्याशी की जीत पक्की

महाराष्ट्र की मुंबई अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है।

गांगुली के समर्थन में उतरीं ममता, प्रधानमंत्री से की ICC का चुनाव लड़ने देने की अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार दूसरी बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनने से चूके सौरव गांगुली के समर्थन में उतर आई हैं।

CBI पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया बोले- पूरी तरह से फर्जी है मामला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग शुरू, जानें प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीजें

कांग्रेस अध्यक्ष पद के बहुप्रतीक्षित चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। पिछले दो दशक में ये पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग हो रही है।

क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?

कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है और कल यानि सोमवार को इसके लिए वोटिंग होगी। चुनाव में पार्टी के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

कल होगी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की वोटिंग, क्या रहा है इसका इतिहास?

सोमवार को कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेगी। पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है, जब अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी में चुनाव होने जा रहा है।

AAP का दावा- कल मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लेगी CBI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति से संबंधित मामले में कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

शराब नीति मामला: CBI का मनीष सिसोदिया को समन, कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति से संबंधित मामले में कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

जल्द होगा गुजरात चुनावों का ऐलान, 4 दिसंबर तक मतदान हो सकता है संपन्न

बीते दिन चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। माना जा रहा था कि हिमाचल के साथ गुजरात के चुनावों का भी ऐलान किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

14 Oct 2022

गुजरात

चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान?

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का तो ऐलान कर दिया, लेकिन गुजरात के चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की।

विधानसभा चुनाव: हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे; गुजरात का ऐलान नहीं

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिए गए गुजरात AAP प्रमुख

आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को लेकर घिरे पूर्व AAP मंत्री को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

एक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी के कारण विवादों में आए दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने समन भेजकर उन्हें आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

शिक्षक भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री के बाद अब TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और नेता को गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रातभर भर चली पूछताछ के बाद आज सुबह TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के गुटों को आवंटित किए अलग-अलग नाम

चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम आवंटित कर दिए हैं।

शिवसेना का चुनाव चिन्ह जब्त किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा उद्धव खेमा

शिवसेना का उद्धव ठाकरे खेमा पार्टी के चुनाव चिन्ह को जब्त किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गया है।

राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और पिछले कुछ दिन से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

निजी और राजनीतिक जीवन से जुड़ी इन घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

"राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

पिछले काफी समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम पिछले कुछ दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे।

कैसा रहा मुलायम सिंह यादव का पहलवानी के अखाड़े से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर?

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में कई दिनों से भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन

पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे।