NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?
    राजनीति

    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?

    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 16, 2022, 06:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?
    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार के सदस्य वोट डालेंगे

    कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है और कल यानि सोमवार को इसके लिए वोटिंग होगी। चुनाव में पार्टी के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इन प्रतिनिधियों में गांधी परिवार के तीनों सदस्य, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, भी शामिल हैं। लेकिन क्या वो चुनाव में वोट डालेंगे, इस पर शुरू से ही अटकलें थीं, हालांकि अब साफ हो गया है कि गांधी परिवार के सदस्य भी चुनाव में वोट डालेंगे।

    क्यों थीं गांधी परिवार के वोट न डालने की अटकलें?

    कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के दावों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसी कारण गांधी परिवार ने किसी भी उम्मीदवार का समर्थन न करने और निष्पक्ष रहने की बात कही थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि निष्पक्षता के इसी दावे को मजबूत करने के लिए गांधी परिवार के सदस्य चुनाव की वोटिंग से दूर रह सकते हैं। हालांकि अब ये अटकलें गलत साबित हुई हैं।

    सोनिया और प्रियंका दिल्ली तो राहुल कर्नाटक में डालेंगे वोट

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय पर वोट डालेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के कई महासचिव, सचिव और प्रदेश इनचार्ज भी उनके साथ मुख्यालय पर ही वोट डालेंगे। उत्तर प्रदेश की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में ही अपना वोट डालेंगी। राहुल गांधी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और उनके वोट डालने के लिए बेल्लारी में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    चुनाव के लिए पार्टी कार्यालयों में बनाए गए 67 बूथ

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (CEA) के अनुसार, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए देशभर में पार्टी के प्रदेश कार्यालयों पर 39 वोटिंग स्टेशन और 67 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर लगभग 200 प्रतिनिधि वोट डालेंगे। कांग्रेस के इतिहास में पहली बार प्रतिनिधियों को QR कोड वाले पहचान पत्र भी दिए गए हैं। जिन प्रतिनिधियों के पास QR कोड वाले पहचान पत्र होंगे, उन्हें ही वोट डालने दिया जाएगा।

    चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का मुकाबला

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का मुकाबला है। पिछले दो दशक में ये पहली बार होगा जब कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस को पिछले 25 साल में पहली बार कोई गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव की अधिसूचना के अनुसार, 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

    लगभग तय है खड़गे का अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना

    80 वर्षीय खड़गे का कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है जिसकी मदद से वह आसानी से जीत जाएंगे। इसके अलावा उनके नामांकन का समर्थन करने वाले नेताओं में भूपेंद्र हुड्डा, दिग्विजय सिंह, पृथ्वीराज चौहान, एके एंटनी और अजय माकन जैसे बड़े नेता शामिल हैं। थरूर को ऐसे किसी बड़े नेता का समर्थन हासिल नहीं है और वह पार्टी की मौजूदा स्थिति से नाखुश कांग्रेसियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत सामंथा रुथ प्रभु
    आलिया के वकील का नवाजुद्दीन को चैलेंज, कहा- अगर कोई विनय भार्गव है तो सामने लाएं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    संसद में भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को 'राम' और राष्ट्रपति मुर्मू को 'शबरी' बताया  बजट सत्र
    टेस्ट मैच के पांचों दिन साथ में बल्लेबाजी करने वाली पहली जोड़ी बने चंद्रपॉल और ब्रैथवेट क्रैग ब्रैथवेट

    सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' कांग्रेस समाचार
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कांग्रेस समाचार
    राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई के फैसले के खिलाफ केंद्र ने दायर की पुनर्विचार याचिका राजीव गांधी

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, सांसद ने की कार्रवाई की मांग नरेंद्र मोदी
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा महाराष्ट्र
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    प्रियंका गांधी

    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कांग्रेस समाचार
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम हिमाचल प्रदेश
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार इटली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023