LOADING...
गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से जिहाद करने को कहा था- पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल
कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं (तस्वीर- ट्विटर/@brajjourno)

गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से जिहाद करने को कहा था- पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल

Oct 21, 2022
01:07 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जिहाद की अवधारणा केवल इस्लाम में नहीं है, बल्कि भगवत गीता और ईसाई धर्म में भी है। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन से जिहाद करने को कहा था। भाजपा ने उनके इस बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

कार्यक्रम

साथी कांग्रेस नेता की आत्मकथा लॉन्च के कार्यक्रम में दिया पाटिल ने विवादित बयान

गुरूवार को दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के लॉन्च के मौके पर बोलते हुए शिवराज पाटिल ने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। इस अवधारणा का मतलब है कि अगर सही इरादे होने और सही चीजें करने के बावजूद कोई भी आपको नहीं समझ रहा तो आप बल का प्रयोग कर सकते हैं।"

जिहाद

इस्लाम, गीता और ईसाई धर्म, तीनों में है जिहाद की अवधारणा- पाटिल

पाटिल ने आगे कहा, "जिहाद केवल कुरान में नहीं है। महाभारत में गीता के एक हिस्से में श्रीकृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। जिहाद ईसाई धर्म में भी है। ईसाइयों ने भी लिखा है कि वे सिर्फ शांति स्थापित करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि साथ में तलवारें भी लाए हैं। यानि कि अगर सब कुछ समझाने के बाद कोई हथियार लेकर आ रहा है तो आप भाग नहीं सकते हैं।"

Advertisement

बयान

"हाथ में हथियार लेकर लोगों को समझाने की अवधारणा नहीं होनी चाहिए"

जिहाद की अवधारणा की आलोचना करते हुए 87 वर्षीय पाटिल ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि हाथ में हथियार लेकर लोगों को समझाने की यह अवधारणा होनी ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शांति की जरूरत है।

Advertisement

बयान

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- हिंदुओं से नफरत करती है कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पाटिल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की ये नफरत संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का प्रयोग है और गुजरात चुनाव में एक वोट बैंक का ध्रुवीकरण करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही हिंदू और भगवा आतंक नामक शब्द गढ़ा, राम मंदिर का विरोध किया, राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए और कहा कि हिंदुस्तान ISIS के बराबर है।

परिचय

कौन हैं शिवराज पाटिल?

शिवराज पाटिल महाराष्ट्र के बड़े नेता हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह कई बार के लोकसभा सांसद भी हैं और लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 2004 से 2008 तक देश के गृह मंत्री भी रहे थे और उनके कार्यकाल के दौरान ही 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। वह 2010-2015 तक पंजाब के राज्यपाल भी रहे हैं।

Advertisement