NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक
    राजनीति

    महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक

    महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 24, 2022, 08:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक
    ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक

    महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे ने दावा किया है कि बागी 40 विधायकों में से 22 जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। अपने मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कहा है कि भाजपा ने अस्थायी इंतजाम के तौर पर एकनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है। इसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी निशाना साधा गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

    सामना में क्या दावा किया गया है?

    सामना के साप्ताहिक कॉलम में लिखा गया है, 'अब हर कोई समझ गया है कि उनकी (एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री की वर्दी किसी भी समय उतर सकती है। शिंदे गुट का महाराष्ट्र ग्राम पंचायत और सरपंच चुनावों में सफलता का दावा झूठा है। यह साफ दिख रहा है कि इनमें से अधिकतर विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।' इसमें आगे लिखा गया है कि शिंदे के कदमों से महाराष्ट्र को बहुत नुकसान हुआ है और जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।

    नजर नहीं आ रहा विकास में शिंदे का योगदान- सामना

    कॉलम में आगे लिखा गया है कि महाराष्ट्र के विकास में शिंदे का योगदान नजर नहीं आ रहा। हर जगह देवेंद्र फड़णवीस ही नजर आ रहे हैं। शिंदे का दिल्ली में कोई प्रभाव नहीं है। फड़णवीस मंगलवार को दिल्ली गए और रेलवे से उस जमीन के लिए मंजूरी ले आए, जो महाराष्ट्र सरकार को रेलवे से धारावी रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के लिए चाहिए ताकि मुंबई को झुग्गियों से मुक्त किया जा सके। इसलिए इसका पूरा श्रेय फड़णवीस को जाएगा।

    शिवसेना में चल रही अंदरुनी लड़ाई

    शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने जून में 40 विधायकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी और इससे शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली और अभी वह मुख्यमंत्री हैं। वह शिवसेना पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश भी कर रहे हैं और चुनाव आयोग से शिवसेना का चुनाव चिन्ह उन्हें देने की मांग की है।

    दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम

    चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम आवंटित किए हैं। ठाकरे गुट को 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)' नाम दिया गया है, वहीं शिंदे के गुट को 'बालासाहेबबांची शिवसेना' नाम मिला है।

    कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता अशोक च्वहाण समेत कई विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, जब कांग्रेस से इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो पार्टी ने इन्हें आधारहीन अफवाहें करार दिया है। बता दें कि पिछले काफी समय से अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    मोरिंगा बीज के इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे मधुमेह
    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं अमरीश पुरी
    टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज हेल्थ टिप्स
    मिशन मजनू: सिद्धार्थ मल्होत्रा से रश्मिका मंदाना तक, जानिए कलाकारों ने कितनी ली फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में अंडों की भारी किल्लत, रोजाना 1 करोड़ अंडों की कमी  औरंगाबाद
    टीवी चैनल ऑपरेटर को व्यक्ति ने किया कॉल, बैंक अकाउंट से कट गए 5 लाख रुपये साइबर अपराध
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप औरंगाबाद
    महाराष्ट्र: औरंगजेब की तस्वीर के साथ डांस करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज महाराष्ट्र पुलिस

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे की मांग- विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए महाराष्ट्र
    'भारत जोड़ो यात्रा' पर रोक के लिए सरकार के पत्र पर उद्धव की शिवसेना का विरोध भारत जोड़ो यात्रा
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ MVA गठबंधन कर रहा है विरोध मार्च, जानिए प्रमुख बातें महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर बोले संजय राउत- चीन की तरह घुसेंगे संजय राउत
    महाराष्ट्र: राज्यपाल की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, आमने-सामने हुए शिवसेना के दोनों धड़े महाराष्ट्र
    संजय राउत को मिली जमानत, अदालत ने गिरफ्तारी को बताया अवैध संजय राउत
    पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में सरेआम गोली मारकर हत्या पंजाब

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्रः शिरडी जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर ट्रक से भिड़ी, 10 यात्रियों की मौत महाराष्ट्र
    अलविदा 2022: हिजाब से लेकर नुपुर शर्मा तक, साल के 5 सबसे बड़े विवाद नुपुर शर्मा
    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र
    सीमा विवाद: महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे ने की कर्नाटक के 'मराठी विरोध' की निंदा महाराष्ट्र

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023