NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे
    राजनीति

    दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे

    दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे
    लेखन गौसिया
    Oct 28, 2022, 08:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम कर रहे सत्संग, भाजपा मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे
    गुरमीत राम रहीम की पैरोल का हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से कनेक्शन

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार की तरफ से 14 अक्टूबर को मिली 40 दिन की पैरोल को अब हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ा जा रहा है। गुरुवार को राम रहीम के सत्संग में भारतीय जनता पार्टी के नेता और हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर उनसे चुनाव जीतने के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे।

    चुनाव जीतने के लिए भाजपा मंत्री ने लिया आशीर्वाद

    राम रहीम के सत्संग में भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर कहते हैं, "मैं एक मंत्री और विधायक हूं। मैं यहां आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। आप पंजाब और हरियाणा में बहुत ही नेक काम कर रहे हैं। हिमाचल के लोग भी आपको बहुत पसंद करते हैं और मुझे आशा है कि आपका आशीर्वाद हमे जरूर मिलेगा।" बिक्रम जसवां परागपुर से विधायक हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था।

    विपक्ष ने राम रहीम की पैरोल को बताया चुनावी कनेक्शन

    हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव 3 नवंबर को होना है। इसके अलावा राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं। चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल पर विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा राम रहीम की पैरोल से हरियाणा और पंजाब में फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। बता दें, 14 अक्टूबर को ही चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था।

    सत्संग में पहले भी भाजपा नेता और मंत्री हुए थे शामिल

    राम रहीम को जब से पैरोल दी गई है, वह ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से सत्संग कर रहे हैं, जिसमें कई भाजपा मंत्री और नेता शामिल हुए हैं। इससे पहले हरियाणा के करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी सत्संग में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे। वहीं, 25 अक्टूबर को भाजपा जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा भी राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए थे।

    राम रहीम की पैरोल पर महिला आयोग ने भी जताया विरोध

    विपक्ष के अलावा दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी राम रहीम को पैरोल देने के हरियाणा सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। DCW प्रमुख ने कहा, "राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, लेकिन हरियाणा सरकार बार-बार उन्हें पैरोल दे रही है। वह सत्संग आयोजित कर रहा है और राज्य के मंत्री, नेता कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील करती हूं कि राम रहीम की पैरोल वापस ली जाए।"

    पैरोल पर बाहर आकर राम रहीम ने लॉन्च किया अपना नया गाना

    राम रहीम को उनके गानों और फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। पैरोल पर बाहर आकर अब राम रहीम ने दिवाली के मौके पर अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। इसको लेकर भी विवाद हो रहा है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गुरमीत राम रहीम साध्वी के यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रंजीत सिंह हत्याकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में कैदी है। जेल अधिनियम, 1894 के तहत कैदियों को पैरोल का प्रावधान है, लेकिन यह अति आवश्यक कार्य होने पर ही दी जाती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    डेरा सच्चा सौदा
    राम रहीम सिंह केस

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    डेरा सच्चा सौदा

    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक राम रहीम सिंह केस
    दुष्कर्म और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को पहली बार मिली 21 दिन की फरलो हत्या
    रंजीत सिंह हत्याकांड: CBI कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को सुनाई उम्रकैद की सजा हत्या
    रंजीत सिंह हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम हत्या का दोषी करार, मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा हत्या

    राम रहीम सिंह केस

    रामचंद्र छत्रपति हत्या मामलाः राम रहीम दोषी करार, 17 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा डेरा सच्चा सौदा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023