NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 10, 2022, 10:01 am 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
    मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन।

    पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। उनके निधन की जानकारी सपा ने ट्वीट कर दी है। इसमें उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान है। मुलायम सिंह को 2 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

    पार्टी ने ट्वीट में क्या लिखा है?

    सपा की ओर से अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, 'मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे- अखिलेश यादव।' रविवार को अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी।

    लगभग दो साल से बीमार चल रहे थे मुलायम सिंह

    बता दें कि मुलायम लगभग दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। पहले भी कई बार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्हें जून और जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी तरह उन्हें जुलाई, 2021 में पेट के संक्रमण और अगस्त, 2020 में पेशाब नली में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    पहलवान बनना चाहते थे मुलायम सिंह

    22 नवम्बर, 1939 को इटावा के सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे और अभयराम, शिवपाल, राजपाल और कमला देवी से बड़े थे। शुरूआत में पहलवान बनाना चाहते थे। उन्होंने इटावा से स्नातक और आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया था। इसी तरह शिकोहाबाद से बैचलर ऑफ टीचिंग की डिग्री लेकर 1965 में करहल इंटर कालेज में प्रवक्ता की नौकरी जॉइंन कर ली, लेकिन राजनीति में सक्रिय होने पर इस्तीफा दे दिया।

    चौधरी नत्थूसिंह ने कराया था राजनीति में प्रवेश

    मुलायम सिंह के राजनीतिक गुरू संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी नेता चौधरी नत्थूसिंह थे। वह मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता में मुलायम सिंह से प्रभावित हुए थे और उसके बाद उन्होंने 1967 के विधानसभा चुनाव में अपने परम्परागत सीट जसवन्त नगर से टिकट देकर मुलायम सिंह को राजनीति में प्रवेश कराया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह ने साइकिल से प्रचार किया था और ग्रामीणों के सहयोग तथा समर्थन ने उन्होंने पहले ही चुनाव में जीत हासिल कर ली।

    ग्रामीणों ने छोड़ दिया था एक समय का खाना

    1967 के चुनाव में मुलायम सिंह को वाहन और ईंधन का खर्च मुहैया कराने के लिए ग्रामीणों ने इस हद तक समर्थन किया था कि पैसा जुटाने के लिए उन्होंने एक समय का खाना छोड़ दिया था। ग्रामीणों की यह कुर्बानी उन्हें विधानसभा ले गई।

    मुलायम सिंह यादव ने एक साल में ही बदल दी थी पार्टी

    12 नवंबर, 1967 को संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक राममनोहर लोहिया का निधन होने के बाद पार्टी कमजोर होने लग गई। उस दौरान चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल मजबूत होती दिख रही थी तो मुलायम ने हवा का रुख भांपते हुए 1968 में उसका दामन थाम लिया। हालांकि, 1969 में भारतीय क्रांति दल का संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में विलय होने पर मुलायम भारतीय लोकदल के नेता बन गए। यह उनकी सियासी पारी की तीसरी पार्टी बनी थी।

    मुलायम सिंह ने आठ बार जीता था विधानसभा चुनाव

    अपने राजनीतिक सफर में मुलायम सिंह यादव ने आठ बार विधानसभा चुनाव जीता था। इनमें 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में हुए विधानसभा चुनाव शामिल हैं। इसी तरह वह 1982 से 1985 तक विधान परिषद के सदस्य रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 1985 से 1987 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राजनीति में सक्रिय रहे थे।

    दो बार रहे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

    मुलायम सिंह ने 1996 में केंद्रीय राजनीति में पैर रखा था। वह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व में बनी संयुक्त मोर्चा सरकार में रक्षा मंत्री बने थे। उसके बाद 1998, 1999, 2004, 2007, 2009, 2014 में भी लोकसभा पहुंचे थे।

    तीन बार रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

    मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। वह 1980 में लोकदल अध्यक्ष और 1985-87 में उत्तर प्रदेश में जनता दल के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से अनबन होने और उनकी मौत के बाद खुद की पार्टी बनाने का निर्णय किया और 1992 में लखनऊ में सपा की स्थापना की घोषणा कर दी।

    विवाद के बाद बेटे अखिलेश यादव को सौंपी पार्टी की कमान

    सपा के गठन के बाद मुलायम सिंह 4 अक्टूबर, 1992 से एक जनवरी, 2017 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। साल 2002 में पार्टी में बड़ी जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2017 में पार्टी पर अधिकार को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया था। अखिलेश ने बहुमत के आधार पर चुनाव आयोग से पार्टी का चुनाव चिन्ह हासिल कर लिया था। उसके बाद से ही मुलायम सिंह राजनीति से दूर हो गए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुलायम सिंह यादव
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश विधानसभा
    मेदांता अस्पताल

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    मुलायम सिंह यादव

    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि नरेंद्र मोदी
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें बॉलीवुड समाचार
    राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार योगी आदित्यनाथ

    अखिलेश यादव

    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश विधानसभा

    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी मार्च, पुलिस ने रोका समाजवादी पार्टी
    लखनऊ: किसान आंदोलन और त्योहारों को देखते हुए 8 नवंबर तक धारा 144 लागू लखनऊ
    योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना योगी आदित्यनाथ
    मायावती की ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश, अयोध्या से शुरू होगा समुदाय को जोड़ने का अभियान मायावती

    मेदांता अस्पताल

    मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CCU में चल रहा इलाज; अखिलेश अस्पताल पहुंचे मुलायम सिंह यादव
    मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट मुलायम सिंह यादव
    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव
    गुरूग्राम: 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित को ठीक करने वाला एंटीबॉडी कॉकटेल क्या है? हरियाणा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023