NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
    अगली खबर
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 19, 2022
    10:47 am

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक बार फिर उनकी विधानसभा सेराज से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को मंडी और सतपाल सिंह सत्ती को ऊना से उम्मीदवार बनाया गया है।

    इससे पहले मंगलवार देर रात कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

    जानकारी

    कल हुई बैठक में हुआ उम्मीदवारों के नामों पर फैसला

    उम्मीदवारों के नामों का फैसला करने के लिए मंगलवार रात दिल्ली में बैठक हुई थी।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

    इस बैठक में एक-एक सीट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये भाजपा उम्मीदवारों के नाम

    भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/HbXuGnDGjY

    — BJP (@BJP4India) October 19, 2022

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    कांग्रेस ने 19 मौजूदा विधायकों को दिया टिकट

    कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए अपने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण से और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से टिकट दी गई है।

    पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर द्रंग और सुधीर शर्मा धर्मशाला से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने 19 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।

    चुनावी कार्यक्रम

    कब है हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव?

    हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

    नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

    हिमाचल में इस बार 55 लाख से अधिक वोटर पार्टियों और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 27.80 लाख पुरुष और 27.27 लाख महिला वोटर हैं।

    जानकारी

    8 जनवरी को खत्म हो रहा मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल

    हिमाचल प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है और इससे पहले नई सरकार बनना जरूरी है।

    अभी राज्य में भाजपा की सरकार है और 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उसने राज्य की 68 में से 44 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गई थीं और वह मुख्य विपक्षी पार्टी है।

    राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बारी-बारी से सरकार बनाने का चलन रहा है।

    हिमाचल प्रदेश

    इस बार AAP भी मैदान में

    हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में वापसी की कोशिश में लगी हुई है, वहीं कांग्रेस उसे हराकर फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।

    यहां पारंपरिक तौर पर इन्हीं दो पार्टियों में मुकाबला होता रहा है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने मैदान में उतरकर इस बार मुकाबले को दिलचस्प कर दिया है।

    AAP ने छह लाख नौकरी और 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई महानगरपालिका का नोटिस, कहा- 1 हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर

    नरेंद्र मोदी

    'मेक इन इंडिया' नीति के कारण भारतीय सेनाओं के पास हथियारों की कमी- रिपोर्ट चीन समाचार
    लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से पीछे हटने लगे भारत और चीन के सैनिक चीन समाचार
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को भारत में राजकीय शोक का ऐलान गृह मंत्रालय
    SCO सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शरीफ से हो सकती है मुलाकात चीन समाचार

    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे राहुल द्रविड़, किया खंडन राहुल द्रविड़
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    हिमाचल प्रदेश के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन लाइफस्टाइल
    मनमोहक नजारों से घिरी तीर्थन घाटी घूमने जा रहे हैं? जान लें ये जरूरी बातें लाइफस्टाइल

    कांग्रेस समाचार

    गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, पायलट बोले- एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता शशि थरूर
    'भारत जोड़ो' यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो, कांग्रेस ने बताई प्रिंटिंग की गलती केरल
    झारखंड: सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाने लगीं कांग्रेस विधायक, किया विरोध प्रदर्शन झारखंड
    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने 344 करोड़ तो कांग्रेस ने खर्चे 194 करोड़ चुनाव आयोग

    भाजपा समाचार

    बंगाल: भाजपा के विरोध मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, सुवेंदु अधिकारी सहित कई नेता हिरासत में पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: भाजपा के विरोध मार्च के हिंसक होने को लेकर हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल
    गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात गोवा
    महाराष्ट्र: सांगली में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 4 साधुओं को बेरहमी से पीटा महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025