NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / "राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि
    राजनीति

    "राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

    "राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 10, 2022, 12:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    "राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि
    मुलायम सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया

    पिछले काफी समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम पिछले कुछ दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा।

    जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे मुलायम सिंह- राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। 'धरती पुत्र' मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!'

    प्रधानमंत्री बोले- जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे मुलायम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक शानदार व्यक्ति थे और उन्हें ऐसे जमीनी नेता के तौर पर देखा जाता था जो जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील था। उन्होंने कहा, 'मुलायम जी ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रमुख सैनिक थे... जब हम दोनों मुख्यमंत्री थे, तब हमारी कई बार बातें हुईं। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है।'

    राजनीति के एक युग का अंत हुआ- अमित शाह

    दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति

    — Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2022

    योगी आदित्यनाथ ने मुलायम को बताया समाजवाद का प्रमुख स्तंभ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ और एक संघर्षशील युग का अंत हो गया। उन्होंने मुलायम के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान भी किया और कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। योगी ने फोन पर बात कर अखिलेश यादव से भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    मायावती ने मुलायम के देहांत को बताया अति दुखद

    समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

    — Mayawati (@Mayawati) October 10, 2022

    मनमोहन सिंह और कांग्रेस ने भी शोक व्यक्त किया

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखते हुए मुलायम के निधन पर शोक व्यक्त किया। पत्र में उन्होंने कहा कि वह ऐसे नेता था जिनका सभी पार्टियों में सम्मान किया जाता था। उन्हें समाजवादी पार्टी का एक आइकन बताते हुए मनमोहन ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरा जीवन गरीबों और पिछड़े समुदायों की सेवा में लगा दिया। कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

    केजरीवाल ने ट्वीट करते जताया दुख

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।
    ॐ शांति 🙏 https://t.co/EJUydFyliJ

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 10, 2022

    लगभग दो साल से बीमार चल रहे थे मुलायम सिंह

    बता दें कि मुलायम लगभग दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। पहले भी कई बार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्हें जून और जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी तरह उन्हें जुलाई, 2021 में पेट के संक्रमण और अगस्त, 2020 में पेशाब नली में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    लाइटईयर 2 सोलर कार की टीजर इमेज जारी, बिना चार्ज किए महीनों चलेगी यह गाड़ी इलेक्ट्रिक वाहन
    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल आज दिलाएंगे नए मंत्रियों को शपथ हिमाचल प्रदेश
    रेनो क्विड के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, इसी साल देश में होगी लॉन्च रेनो की कारें
    साल 2023 में मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज, रिलीज होने वाली हैं कई हॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड फिल्में

    योगी आदित्यनाथ

    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो कांग्रेस समाचार
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा अक्षय कुमार
    योगी सरकार को निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत उत्तर प्रदेश

    मुलायम सिंह यादव

    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि नरेंद्र मोदी
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें बॉलीवुड समाचार
    राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार योगी आदित्यनाथ

    समाजवादी पार्टी

    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  भारत जोड़ो यात्रा

    अखिलेश यादव

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR ने भारत राष्ट्र समिति का दिल्ली में खोला दफ्तर, 2024 पर नजर तेलंगाना
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023