राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

09 Oct 2022

दिल्ली

दिल्ली: राम-कृष्ण को न मानने की शपथ लेने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत दिनों बौद्ध महासभा के कार्यक्र में भगवान राम और कृष्ण को न मानने की शपथ के मामले में विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मोहन भागवत के बयान पर आवैसी बोले- मुस्लिम कर रहे सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा उठाए गए जुनसंख्या के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

तमिलनाडु: सर्वसम्मति से दूसरी बार DMK के अध्यक्ष चुने गए एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के वरिष्ठ नेता एमके स्टालिन को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

शिवसेना का चुनाव चिन्ह हुआ फ्रीज, उपचुनाव में नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे दोनों गुट

चुनाव आयोग ने शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के चुनावी चिन्ह 'तीर और कमान' के इस्तेमाल करने पर आंतरिक रोक लगा दी है।

नए कांग्रेस अध्यक्ष को रिमोट कंट्रोल करने के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

'भारत जोड़ो यात्रा' करते हुए कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने देश में बढ़ती नफरत से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक पर बात की।

प्रशांत किशोर ने दिया था JDU का कांग्रेस में विलय करने का सुझाव- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पूर्व सहयोगी प्रशांत किशोर के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में प्रशांत के एक दावे पर पलटवार करते हुए नीतीश ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

06 Oct 2022

ट्विटर

केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर कसा तंज, बोले- इतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच अक्सर कई मामलों में टकराव होते दिखे हैं और दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।

06 Oct 2022

गुजरात

कांग्रेस नेता बोले- द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी को न मिले; महिला आयोग ने थमाया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चंद्रशेखर राव ने बढ़ाया पार्टी का दायरा, राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की भारत राष्ट्र समिति

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी का दायरा बढ़ाते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना राष्ट्र समिति को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नाम से जाना जाएगा।

तेलंगाना: मुख्यमंत्री कल लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, खुशी में TRS नेता ने बांटी शराब और चिकन

तेलंगाना की सत्ता पर काबिज तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बाहर निकलकर राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना देख रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसका पलड़ा भारी?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कई अटकलों, राजस्थान में विद्रोह और कई नामों के सामने आने के बाद अब आखिरकर स्पष्ट हो गया है कि इस पद के लिए मुख्य मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा।

मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है।

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, वर्ली इलाके के 3,000 शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र में अपनों की बगावत के कारण सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ चल रही असली शिवसेना की लड़ाई के बीच एक और बड़ा झटका लगा है।

02 Oct 2022

बिहार

बिहार: खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजस्थान: अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर निशाना, बोले- कुछ विधायक अमित शाह के साथ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपने विरोधी सचिन पायलट पर निशाना साधा है। पायलट खेमे के विधायकों की तरफ संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विधायक अमित शाह के साथ बैठे हुए हैं, इसलिए कांग्रेस विधायकों को लगा कि दूसरों (पायलट) को स्वीकार करने से अच्छा बगावत करना है।

राजस्थान: अशोक गहलोत ने दिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के संकेत

राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मंडराते संशय के बादलों के बीच अशोक गहलोत ने संकेत दिए हैं कि वो इस पद पर बने रहेंगे।

खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल रात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पार्टी सांसद शशि थरूर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चुनाव के लिए उनके घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत में नहीं थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, खड़गे और थरूर में मुख्य मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करने का समय समाप्त हो गया है। कुल तीन उम्मीदवारों ने इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है और अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता तो 17 अक्टूबर को उनके बीच मुकाबला होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की दावेदारी तय हो चुकी है और माना जा रहा है कि खड़गे तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से मांगी माफी

राजस्थान में पिछले रविवार को उठे सियासी बवंडर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम नजर आए हैं।

कौन है असली शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैसे तय करेगा चुनाव आयोग?

महाराष्ट्र में शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट में खींचतान जारी है। दोनों गुट चुनाव चिह्न पर अपना दावा कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही यह मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

28 Sep 2022

मायावती

मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए तो विपक्ष के साथ जाने को तैयार- बसपा

आगामी लोकसभा चुनाव में अभी लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय बाकी है, लेकिन अभी से समीकरण दुरुस्त करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

राजस्थान संकट का समाधान निकालने में जुटी कांग्रेस, गहलोत के करीबी नेताओं को भेजे गए नोटिस

राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस नेतृत्व इसका समाधान निकालने की तैयारी में जुट गया है।

'असली शिवसेना' मामले में उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खारिज की याचिका

शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

27 Sep 2022

दिल्ली

पंजाब: भगवंत मान ने हंगामे के बीच पेश किया विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर बोला हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भारी हंगामे के बीच विश्‍वास प्रस्ताव पेश किया। विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 3 अक्टूबर को होगी।

गहलोत रेस से बाहर, शैलजा और वेणुगोपाल लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर बताए जा रहे हैं।

क्या है अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव का इतिहास?

राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार खतरे में है और इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेमा इसका जिम्मेदार है।

गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट के विधायकों की बगावत ने खुद गहलोत के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान, झंडा भी जारी किया

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया।

तमिलनाडु में भाजपा-RSS के पदाधिकारियों पर हमले जारी, अब बस पर फेंका गया पेट्रोल बम

तमाम चेतावनियों के बावजूद तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यालयों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

राजस्थान में फिर संकट में कांग्रेस की सरकार, अब तक क्या-क्या हुआ?

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से खतरे में आ गई है। सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के लगभग 90 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अगर ये इस्तीफे स्वीकार होते हैं तो राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी।

25 Sep 2022

हरियाणा

हरियाणा: INLD की रैली में एकजुट हुए विपक्ष के कई नेता, भाजपा को दी चुनौती

हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 129वीं जयंती के मौके पर इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) की रैली में विपक्ष की एकजुटता नजर आई।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, PFI से की RSS और VHP की तुलना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवाद में हैं। इस बार उन्होंने हिंदुत्वादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तुलना इस्लामिक चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की है।

राजस्थान: आज शाम को कांग्रेस विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं पायलट

कांग्रेस ने आज शाम को जयपुर में राजस्थान के अपने विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। अटकलें हैं कि इस बैठक में इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि अशोक गहलोत के बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिर किया 21 TMC विधायकों के संपर्क में होने का दावा

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 21 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है।

23 Sep 2022

कर्नाटक

क्या है कर्नाटक का PayCM विवाद जिसमें आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस?

कर्नाटक का 'PayCM' विवाद बढ़ता ही जा रहा है और आज मामले में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।