NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिए गए गुजरात AAP प्रमुख
    अगली खबर
    दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिए गए गुजरात AAP प्रमुख
    गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया गया (तस्वीर- ट्विटर/@Gopal_Italia)

    दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिए गए गुजरात AAP प्रमुख

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 13, 2022
    05:17 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    उन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के दफ्तर से हिरासत में लिया गया जहां वो मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे थे।

    उन्हें हिरासत में लेकर सरिता विहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया। AAP ने मामले में इटालिया का बचाव किया है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    भाजपा की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को गोपाल इटालिया का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया था जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "नीच आदमी" कह रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो 2019 का है और लोकसभा चुनाव से पहले इटालिया ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ये अपमानजनक टिप्पणी की थी।

    वीडियो सामने आने के बाद NCW ने समन भेजकर इटालिया को उसके सामने पेश होने को कहा था।

    विवाद

    समन का जवाब देने आज NCW के मुख्यालय पहुंचे थे इटालिया

    आज इटालिया समन का जवाब देने दिल्ली स्थित NCW के मुख्यालय पहुंचे। NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने बताया कि अपने जवाब में उन्होंने वीडियो में होने से इनकार किया, लेकिन ट्वीट करने की बात स्वीकारी।

    शर्मा ने AAP कार्यकर्ताओं पर उनके दफ्तर के बाहर गुंडागर्दी करने का आरोप भी लगाया और इससे संबंधित एक तस्वीर ट्वीट की।

    उनके इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने NCW के दफ्तर से ही इटालिया को हिरासत में ले लिया।

    आरोप

    गिरफ्तारी से पहले इटालिया ने शर्मा पर लगाया धमकी देने का आरोप

    इटालिया ने भी NCW के दफ्तर से ट्वीट करते हुए शर्मा पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और भाजपा पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, 'NCW प्रमुख मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। भाजपा पाटीदार समाज से नफरत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है।'

    प्रतिक्रिया

    केजरीवाल ने पूछा- भाजपा इटालिया के पीछे क्यों पड़ी हुई है?

    AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि पूरी भाजपा इटालिया के पीछे क्यों पड़ी हुई है।

    उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि इटालिया को इसलिए हिरासत में लिया गया है क्योंकि वो ऐसी पार्टी से संबंध रखते हैं जो स्कूल बनाना जानती है।

    वहीं AAP ने कहा कि भाजपा इटालिया को इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि वह गरीब और पाटीदार हैं।

    परिचय

    कौन हैं गोपाल इटालिया?

    1989 में जन्मे गोपाल इटालिया 2015 के पाटीदार आंदोलन के एक अहम चेहरे थे। हार्दिक पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन की प्रमुख मांग पाटीदार समुदाय को नौकरियों में आरक्षण की थी।

    आंदोलन के बाद वह राजनीति में आए और 2020 में AAP में शामिल हो गए। आप में वो बेहद जल्दी तरक्की की सीढ़ियां चढ़े और चंद महीनों के अंदर ही पहले उपाध्यक्ष और फिर गुजरात प्रमुख बन गए।

    वह गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल रह चुके हैं।

    गुजरात विधानसभा चुनाव

    गुजरात में साल के अंत में होने हैं चुनाव, तेजी से उभर रही AAP

    बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है और पिछले लगभग तीन दशक से यहां भाजपा की सरकार है।

    राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता रहा है, हालांकि इस बार AAP यहां तेजी से उभर रही है। पार्टी यहां आक्रामक प्रचार कर रही है जिसके कारण उसका भाजपा से टकराव बढ़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    आम आदमी पार्टी समाचार
    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली की अदालत से ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को मिली जमानत ट्विटर
    दिल्ली: परिजनों से पैसा लेने के लिए अमेरिकी महिला ने रची अपहरण की झूठी कहानी अमेरिका
    नई दिल्ली स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, चार रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार भारतीय रेलवे
    दिल्ली में रोटी देने से इनकार करने पर रिक्शेवाले की हत्या दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली पंजाब
    अब 90,000 रुपये होगी दिल्ली के विधायकों की सैलरी, 67 प्रतिशत वृद्धि के विधेयक पारित दिल्ली सरकार
    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा पंजाब

    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)

    प्रोफेसर ने बंद सील बोतल से की वर्जिन लड़कियों की तुलना, महिला आयोग ने भेजा नोटिस कोलकाता
    'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर घिरे आजम खान, बोले- दोषी पाया गया तो चुनाव नहीं लड़ूंगा सुषमा स्वराज
    मस्जिदों में औरतों के प्रवेश की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    जूनियर NTR के फैंस ने दी मीरा चोपड़ा को रेप की धमकी, महिला आयोग पहुंचा मामला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025