Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया जाएगा
राजनीति

जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया जाएगा

जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया जाएगा
लेखन प्रमोद कुमार
Jan 23, 2021, 04:57 pm 3 मिनट में पढ़ें
जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया जाएगा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आज शाम तक दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया जाएगा। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू इस समय रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस (RIMS) में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और शाम तक उन्हें चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया जाएगा। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ मौजूद रहेगा।

जानकारी
मेडिकल बोर्ड ने की दिल्ली भेजने की सिफारिश

लालू को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराने के फैसले के लिए RIMS में आठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। मेडिकल बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि लालू को बेहतर इलाज के लिए AIIMS में भर्ती करवाना उचित रहेगा। बोर्ड ने अपने फैसले की जानकारी जेल के अधिकारियों को दे दी है। जेल प्रशासन से अनुमति मिलते ही लालू को लेकर चार्टर्ड विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

मुलाकात
शुक्रवार को लालू से मिला था उनका परिवार

गुरुवार शाम को लालू ने छाती में दर्द की शिकायत की थी। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू के फेफड़ों में संक्रमण और किडनी में परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हैं और उनकी सेहत गंभीर बनी हुई है। तेजस्वी ने शुक्रवार को अपनी मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप यादव के साथ रांची में लालू से मुलाकात की थी। शनिवार को तेजस्वी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले थे।

बयान
बेहतर इलाज के लिए AIIMS भेजा जा रहा- RIMS निदेशक

शुक्रवार को लालू के परिवार ने लगभग छह घंटे तक उनसे मुलाकात की थी। रात लगभग एक बजे लालू से मिलकर बाहर आईं राबड़ी देवी की आंखों में आंसू थे। शनिवार सुबह भी उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की थी। RIMS के निदेशक डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि लालू यादव को पिछले दो दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें निमोनिया भी है। उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें AIIMS में शिफ्ट किया जाएगा।

जानकारी
लालू के पैतृक गांव में हवन

लालू की सेहत नाजुक होने की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन किया गया। लालू यादव के पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में शुक्रवार को उनके परिजनों और राजद कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा-अर्चना की थी।

जानकारी
दिसंबर, 2017 से रांची जेल में बंद हैं लालू

बता दें कि लालू यादव दिसंबर, 2017 से रांची जेल में बंद हैं। इस दौरान उनकी तबीयत खराब रहने के चलते उनका ज्यादातर वक्त रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS में ही बीता है। हालांकि, इसके लिए उन पर जेल के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगा। इसे लेकर उनके खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अस्पताल, जेल प्रशासन और राज्य सरकार को फटकार लगाई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
लालू प्रसाद यादव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
रांची
तेजस्वी यादव
ताज़ा खबरें
Career in Printing Technology: प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन संस्थानों से करें पढ़ाई
Career in Printing Technology: प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन संस्थानों से करें पढ़ाई करियर
इन प्लेटफॉर्म से करें UPSC सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी
इन प्लेटफॉर्म से करें UPSC सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी करियर
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह राजनीति
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी मनोरंजन
गर्मियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे तैयार करें अपनी कार
गर्मियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे तैयार करें अपनी कार ऑटो
दिल्ली
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत देश
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या देश
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू करियर
हरियाणा: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार
हरियाणा: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार राजनीति
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक?
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक? देश
और खबरें
लालू प्रसाद यादव
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी राजनीति
चारा घोटाला: लालू यादव को बड़ी राहत, डोरंडा कोषागार मामले में भी मिली जमानत
चारा घोटाला: लालू यादव को बड़ी राहत, डोरंडा कोषागार मामले में भी मिली जमानत देश
25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया
25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया राजनीति
39 महीनों की न्यायिक हिरासत में से लालू यादव ने जेल में गुजारे महज 8 महीने
39 महीनों की न्यायिक हिरासत में से लालू यादव ने जेल में गुजारे महज 8 महीने देश
चारा घोटाला: पांचवें मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना
चारा घोटाला: पांचवें मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना राजनीति
और खबरें
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
सुप्रीम कोर्ट का अपराध मुक्त राजनीति की ओर बड़ा कदम, नौ राजनीतिक दलों पर लगाया जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट का अपराध मुक्त राजनीति की ओर बड़ा कदम, नौ राजनीतिक दलों पर लगाया जुर्माना राजनीति
RJD नेता तेजस्वी यादव की जिला कलक्टर को की गई फोन कॉल वायरल
RJD नेता तेजस्वी यादव की जिला कलक्टर को की गई फोन कॉल वायरल राजनीति
बिहार: राज्यसभा उपचुनाव में महागठबंधन ने दिया चिराग पासवान की मां को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव
बिहार: राज्यसभा उपचुनाव में महागठबंधन ने दिया चिराग पासवान की मां को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव राजनीति
शपथ लेने के तीन दिन बाद ही बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा
शपथ लेने के तीन दिन बाद ही बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा राजनीति
आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं बिहार सरकार के आठ मंत्री, छह के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज
आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं बिहार सरकार के आठ मंत्री, छह के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज राजनीति
और खबरें
रांची
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली नेता गिरफ्तार
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली नेता गिरफ्तार देश
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती खेलकूद
चारा घोटाला मामला: लालू यादव को बड़ी राहत, रांची हाई कोर्ट से मिली जमानत
चारा घोटाला मामला: लालू यादव को बड़ी राहत, रांची हाई कोर्ट से मिली जमानत देश
जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित मनोरंजन
रांची: फिर बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत, देखरेख के लिए RIMS पहुंची बेटी
रांची: फिर बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत, देखरेख के लिए RIMS पहुंची बेटी देश
और खबरें
तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा देश
शराबबंदी के लिए बिहार सरकार की सख्ती, थानाप्रभारी और चौकीदार 10 साल के लिए होंगे निलंबित
शराबबंदी के लिए बिहार सरकार की सख्ती, थानाप्रभारी और चौकीदार 10 साल के लिए होंगे निलंबित देश
बिहार: जहरीली शराब से मृतकों की संख्या हुई 21, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना
बिहार: जहरीली शराब से मृतकों की संख्या हुई 21, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना देश
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा राजनीति
बिहार विधानसभा में आखिर क्यों मचा था बवाल?
बिहार विधानसभा में आखिर क्यों मचा था बवाल? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022