NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है?
    पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है?
    1/8
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 09, 2020
    06:57 pm
    पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है?

    मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल्स में इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी भाजपा अगर बिहार जीतने में कामयाब नहीं होती है तो यह इस साल उसकी दूसरी हार होगी। आइये, उससे पहले के कुछ विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    2/8

    2018 में तीन राज्यों में हुई थी हार

    दो साल पहले यानी नवंबर-दिसंबर, 2018 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनमें से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार थी, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो तस्वीर बदल गई। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो पिछले 15-15 सालों से भाजपा का राज था। वहीं मिजोरम और तेलंगाना में भाजपा को खास सफलता नहीं मिली थी।

    3/8

    2019 में अरुणाचल प्रदेश में बनाई सरकार

    तीन राज्यों की हार को भुलाते हुए भाजपा 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ हुए अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी विजय हासिल की। 2019 के विधानसभा चुनावों में पेमा खांडू पहली बार कमल के निशान पर चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने।

    4/8

    महाराष्ट्र, झारखंड में हारी; हरियाणा में सत्ता बची

    पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनमें से केवल हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां भाजपा अपनी सरकार बचाने में सफल रही। हालांकि, यहां भी उसे गठबंधन की जरूरत पड़ी है। बाकी दोनों राज्यों में भाजपा अपनी सरकार नहीं बना सकी। पार्टी को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा, जहां सबसे ज्यादा सीट जीतने के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना सकी और उसे अपने पुरानी सहयोगी शिवसेना को भी गंवाना पड़ा।

    5/8

    महाराष्ट्र में शिवसेना ने NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर पलटी बाजी

    महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर भाजपा का साथ छोड़ दिया और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। भाजपा ने यहां जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश की और देवेंद्र फडणवीस को बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिला थी, लेकिन तीसरे दिन ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

    6/8

    हरियाणा में गठबंधन कर बनाई सरकार

    झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और रघुबर दास लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से चूक गए। यहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और हेमंत सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने। वहीं हरियाणा में भाजपा अकेले दम पर बहुमत नहीं पा सकी और उसने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर सरकार बनाई। यहां मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

    7/8

    दिल्ली में मिली करारी हार

    इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली भाजपा को यहां महज आठ सीटों से संतोष करना पड़ा।

    8/8

    बिहार के एग्जिट पोल्स क्या कहते हैं?

    शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद आए एग्जिट पोल्स बिहार में इस बार नई सरकार के संकेत दे रहे हैं। ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं जनता दल और भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। किस एग्जिक्ट पोल में क्या अनु्मान लगाया गया है, आप यहां टैप कर जान सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बिहार
    राजस्थान
    जनता दल यूनाइटेड
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    बिहार

    बिहार: बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, मुजफ्फरपुर में पोलिंग अफसर की मौत नरेंद्र मोदी
    बिहार विधानसभा चुनाव: शनिवार को होगी अंतिम चरण की वोटिंग, 78 सीटों पर डाले जाएंगे वोट राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    लालू को मतगणना से पहले नहीं मिलेगी जमानत, झारखंड हाईकोर्ट ने 27 नवंबर तक टाली सुनवाई लालू प्रसाद यादव

    राजस्थान

    सर्दियों का लुत्फ लेना है तो भारत के इन रेगिस्तान में जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    पंजाब ने पटाखों पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर दिल्ली
    किन-किन राज्यों ने लगाया पटाखों पर बैन और जलाने पर होगी क्या कार्रवाई? ओडिशा
    महाराष्ट्र सरकार ने दीवाली के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, दिल्ली में लगा पटाखों पर बैन मध्य प्रदेश

    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार विधानसभा चुनाव: ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान, NDA पिछड़ा राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार: नीतीश का बिना नाम लिए योगी पर निशाना, कहा- क्या फालतू बातें करते रहते हैं योगी आदित्यनाथ
    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, 2.15 करोड़ लोग डालेंगे वोट राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 502 उम्मीदवार, 495 करोड़पति बिहार

    भाजपा समाचार

    बंगाल भाजपा प्रमुख की तृणमूल कार्यकर्ताओं को धमकी, कहा- सुधर जाएं नहीं तो हड्डी-पसली तोड़ देंगे पश्चिम बंगाल
    गुजरात उपचुनाव: वीडियो में मतदाताओं को पैसे बांटते दिखे भाजपा कार्यकर्ता, जांच के आदेश गुजरात
    राज्यसभा में NDA की सीटों का आंकड़ा 100 के पार, कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर उत्तर प्रदेश
    सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता मध्य प्रदेश

    विधानसभा चुनाव

    बिहार: चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव बिहार
    राजनीति से संन्यास मंजूर, लेकिन भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी बसपा- मायवती मायावती
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती मध्य प्रदेश
    बिहार चुनाव: भाजपा का फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहित का उल्लंघन नहीं- चुनाव आयोग बिहार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023