NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट
    राजनीति

    बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट

    बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 12, 2020, 05:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर कब्जा जमाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। इसके अलावा भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि नीतीश कुमार आगामी सोमवार यानी 16 नवंबर को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    परिणाम के बाद बिहार में यह रही पार्टियों की स्थिति

    बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद NDA को 125, महागठबंधन को 110 और लोक जनशक्ति पार्टी सहित अन्य दलों को आठ सीटें मिली। अलग-लगल पार्टियों की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 75 सीटों के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी तरह भाजपा 74 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं JDU को 43, कांग्रेस को 19 और वामपंथी पार्टियों ने 17 सीटें मिली है। JDU का प्रदर्शन इस बार काफी खराब रहा है।

    सोमवार को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार अगले सप्ताह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन अभी तारीख निर्धारित नहीं हुई है। राजनीतिक हलकों में खबर है कि वह सोमवार यानी भैया दूज पर शपथ ले सकते हैं। इसी तरह राजभवन सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में अभी कोई वार्ता नहीं हुई है। हालांकि, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपना होगा।

    नवनिर्वाचित विधायकों से मिलेंगे नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार के शुक्रवार या शनिवार को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को JDU पदाधिकारियों से मिलने की संभावना है। इसी तरह अभी NDA द्वारा नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का नेता चुना जाना भी बाकी है। ऐसे में इसी पूरी प्रक्रिया के इसी सप्ताह समाप्त किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेता पहले ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात कह चुके हैं।

    उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कही थी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात

    चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच बुधवार को भाजपा ने साफ कर दिया था कि उसके बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। चुनाव में कम-ज्यादा सीटें जीतना लगा रहता है और भाजपा और JDU बराबर के सहयोगी हैं।

    नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    बता दें की नीतीश कुमार इस बार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने सबसे पहले 3 मार्च, 2000 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद वह 24 नवंबर, 2005 को दूसरी बार, 26 नवंबर, 2010 में तीसरी बार, 22 फरवरी, 2015 को चौथी बार, 20 नवंबर, 2015 को पांचवी बार और 27 जुलाई, 2017 RJD का साथ छोड़कर भाजपा के साथ छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

    श्रीकृष्ण सिंह रहे हैं सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री

    बिहार में अभी तक सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड श्रीकृष्ण सिंह के नाम है। वह 17 साल 52 दिन तक राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं। नीतीश कुमार इस पद पर अभी तक 14 वर्ष 82 दिन तक रह चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    नीतीश कुमार
    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार

    बिहार की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी AIMIM पश्चिम बंगाल
    चुनाव के बाद बिहार में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, केंद्रीय टीम ने चेताया मध्य प्रदेश
    बिहार विधानसभा चुनाव: इन 11 सीटों पर एक हजार से भी कम रहा जीत का अंतर राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार चुनाव: देर रात तक आएंगे अंतिम नतीजे, इस बार इतना समय क्यों लग रहा है? विधानसभा चुनाव

    नीतीश कुमार

    बिहार: मुख्यमंत्री बनने के 'अनिच्छुक' थे नीतीश कुमार, भाजपा ने मनाया जनता दल यूनाइटेड
    बिहार: अटकलों के बीच सुशील मोदी ने किया साफ, नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
    राजद सबसे बड़ी पार्टी तो कांग्रेस साबित हुई कमजोर कड़ी; क्या रहे बिहार चुनावों के निष्कर्ष? कांग्रेस समाचार
    कड़ी टक्कर के बाद बिहार में NDA की बनेगी सरकार राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल? तेजस्वी यादव
    बिहार के पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे क्या रहे थे? बिहार
    बिहार: क्या NDA की जीत के बाद नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री? जानिये भाजपा ने क्या कहा बिहार
    बिहार में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023