NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान, NDA पिछड़ा
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव: ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान, NDA पिछड़ा

    बिहार विधानसभा चुनाव: ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान, NDA पिछड़ा

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 07, 2020
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    आज बिहार विधानसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग पूरी हो गई और अब एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।

    ज्यादा मीडिया संगठनों के एग्जिक्ट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।

    किस एग्जिक्ट पोल में क्या अनु्मान लगाया गया है, आइए जानते हैं।

    रिपब्लिक टीवी

    रिपब्लिक टीवी के एग्जिक्ट पोल में महागठबंधन को बहुमत का अनुमान

    रिपब्लिक टीवी और जन की बात के एग्जिक्ट पोल में महागठबंधन को बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 118-138 सीटें दी गई हैं और वह बहुमत के आंकड़े 122 सीटों से आगे निकलती हुई नजर आ रही है।

    इसके विपरीत NDA को 91-117 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है और वह बहुमत से पीछे रह सकता है।

    पोल में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को पांच से आठ सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    टाइम्स नाउ

    टाइम्स नाउ के एग्जिक्ट पोल में भी महागठबंधन को बढ़त

    टाइम्स नाउ और सी-वोटर के एग्जिक्ट पोल में भी महागठबंधन की बढ़त दिखाई गई है, हालांकि वह बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे रहते हुए नजर आ रहा है।

    चैनल के एग्जिक्ट पोल में महागठबंधन को 120 सीटें दी गई हैं।, वहीं NDA के 116 और LJP के एक सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है।

    अन्य को छह सीटें दी गई हैं और इस पोल के सही होने पर सरकार के गठन में वे निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

    ABP न्यूज

    ABP न्यूज के सर्वे में भी महागठबंधन आगे

    हिंदी न्यूज चैनल ABP न्यूज और सी-वोटर के एग्जिक्ट पोल में भी महागठबंधन को अधिक सीटें दी गई है और उसे बहुमत मिलने या इसके आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। पोल में महागठबंधन के 108 से 131 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

    इसके विपरीत NDA को 104 से 128 सीटें दी गई हैं, वहीं LJP के एक से तीन सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। अन्य को चार से आठ सीटें दी गई हैं।

    अन्य पोल्स

    CNN न्यूज के एग्जिक्ट पोल में महागठबंधन की 'सुनामी'

    अन्य एग्जिक्ट पोल्स की बात करें तो CNN न्यूज और टुडेज चाणक्य के एग्जिक्ट पोल ने महागठबंधन को सबसे अधिक सीटें दी हैं। पोल में महागठबंधन को 180, NDA को मात्र 55 और LJP को जीरो सीटें दी गई हैं।

    वहीं टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिक्ट पोल में महागठबंधन को 115 से 125 सीटें दी गईं हैं। इसमें 110-120 सीटों पर NDA के जीतने का अनुमान लगाया गया है। LJP को तीन से पांच सीटें दी गई हैं।

    डाटा

    दैनिक भास्कर के एग्जिक्ट पोल में NDA को बहुमत

    दैनिक भास्कर का एग्जिक्ट पोल एकमात्र ऐसा पोल है जिसमें NDA को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसमें NDA को 120-127 सीटें दी गई हैं, वहीं महागठबंधन को 71-81 सीटें दी गई हैं। LJP के 12-23 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

    वोटिंग और नतीजे

    तीन चरणों में हुई थी वोटिंग, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

    बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 55.68 प्रतिशत, दूसरे चरण में 55.70 प्रतिशत और आज तीसरे चरण में 57.58 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। अगर इनमें एग्जिक्ट पोल्स सही साबित होते हैं तो 15 साल बाद नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री के तौर पर विदाई तय है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

    2015 बिहार विधानसभा चुनाव

    पिछले चुनाव के नतीजे क्या रहे थे?

    2015 बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में JDU महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ी थी और इस गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 243 में से 179 सीटों पर जीत दर्ज की थी। RJD को 80, JDU को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं।

    वहीं भाजपा मात्र 53 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी।

    नीतीश 2017 में महागठबंधन से अलग हो गए थे और तभी से भाजपा के साथ सरकार में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    नीतीश कुमार
    तेजस्वी यादव
    जनता दल यूनाइटेड

    ताज़ा खबरें

    ऐपल iOS 19 में देगी खास AI फीचर, आईफोन की बैटरी चलेगी लंबी ऐपल
    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया, 4 जंगलों में छिपे जम्मू-कश्मीर
    शेयर बाजार में सुबह-सुबह बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से घायल हुई महिला की मौत पंजाब

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार

    नीतीश कुमार

    पिछलग्गू बनने से "गोडसे" के साथ खड़े होने तक, प्रशांत किशोर के नीतीश पर तीखे हमले बिहार
    बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास, नया NPR भी नहीं होगा लागू मध्य प्रदेश
    चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर आइडिया चुराने का आरोप, पटना में दर्ज हुआ मामला बिहार
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार विधानसभा

    तेजस्वी यादव

    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती
    पहली बार किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईं मायावती, लोकसभा चुनाव से पहले खोला ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार

    जनता दल यूनाइटेड

    क्या होती है केंद्रीय कैबिनेट और कैसे होता है इसका गठन? जानें खास बातें नरेंद्र मोदी
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    नीतीश कुमार की पार्टी का ममता पर हमला, कहा- बंगाल को छोटा पाकिस्तान बनने से रोकें दिल्ली
    आज लोकसभा में पेश होगा नया तीन तलाक बिल, भाजपा की सहयोगी JD(U) नहीं देगी साथ भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025