NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल?
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल?

    बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल?

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 10, 2020
    10:29 pm

    क्या है खबर?

    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं और भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) स्पष्ट बहुमत लाता हुआ दिख रहा है। वहीं एग्जिक्ट पोल में आगे दिख रहा महागठबंधन अभी 113 सीटों पर आगे चल रहा है।

    इस चुनाव में कई दिग्गज और बड़े चेहरे भी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों और चर्चित सीटों का क्या हाल रहा, आइए आपको बताते हैं।

    तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव

    तेजस्वी यादव आगे, बड़े भाई तेज प्रताप यादव जीते

    राष्ट्रीय जनता दल (JDU) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव इस बार दोबारा राघोपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं और यहां उनकी टक्कर भाजपा के सतीश कुमार यादव से है। अभी तेजस्वी 35,406 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव समस्तीपुर की हसनपुर सीट से मैदान में उतरे थे और उन्होंने JDU के राजकुमार राय को 21,139 वोटों से हराया।

    इमामगंज

    इमामगंज से जीतनराम मांझी जीते

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख जीतनराम मांझी गया की इमामगंज सीट से मैदान में थे और यहां उनका मुख्य मुकाबला JDU से RJD में शामिल हुए चार बार के विधायक और वरिष्ठ दलित नेता उदय नारायण चौधरी से था।

    मांझी ने उदित नारायण को 16,034 वोटों से हराया। वे पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं और 2015 विधानसभा चुनाव में भी यहीं से विधायक चुने गए थे।

    माधेपुरा और दिनारा सीट

    पप्पू यादव तीसरे नंबर पर

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होकर जन अधिकार पार्टी-लोकतांत्रिक (JAP-L) बनाने वाले पप्पू यादव माधेपुरा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां RJD के चंद्र शेखर सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं JDU के निखिल मंडल दूसरे नंबर पर है।

    दिनारा एक और दिलचस्प सीट रही जहां अमित शाह के करीबी राजेंद्र सिंह LJP के टिकट पर मैदान में थे। वह RJD के विजय कुमार मंडल से 8,228 वोटों के अंतर से हार गए हैं।

    अन्य परिणाम

    लंदन रिटर्न प्रिया पुष्पम फेल तो RJD के बाहुबली अनंत सिंह जीते

    बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर सुर्खियां बटोरने वाली लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी के लिए चुनावी शुरूआत किसी बुरे सपने की तरह रही और वे दोनों सीटों पर बुरी तरह से हार गईं। बांकीपुर में जहां उन्हें मात्र 3,575 वोट मिले, वहीं बिस्फी सीट पर उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

    अन्य उम्मीदवारों में RJD के बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से मोकमा से विधायक चुने गए और उन्होंने 35,757 वोटों से जीत दर्ज की।

    अन्य सीटें

    अन्य महत्वपूर्ण सीटों और उम्मीदवारों का ये है हाल

    अन्य महत्वपूर्ण सीटों और उम्मीदवारों की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक नितिन नवीन 29,238 वोटों से आगे हैं।

    वहीं पटना साहिब की चर्चित सीट से भाजपा के कद्दावर नेता नंद किशोर यादव महागठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण कुशवाहा से 18,500 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। नंद किशोर की जीत लगभग तय नजर आ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तेजस्वी यादव
    जनता दल यूनाइटेड
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    तेजस्वी यादव

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती
    पहली बार किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईं मायावती, लोकसभा चुनाव से पहले खोला ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी

    जनता दल यूनाइटेड

    क्या होती है केंद्रीय कैबिनेट और कैसे होता है इसका गठन? जानें खास बातें नरेंद्र मोदी
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    नीतीश कुमार की पार्टी का ममता पर हमला, कहा- बंगाल को छोटा पाकिस्तान बनने से रोकें दिल्ली
    आज लोकसभा में पेश होगा नया तीन तलाक बिल, भाजपा की सहयोगी JD(U) नहीं देगी साथ भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा समाचार

    हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़: गैंगरेप के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, पिता के जहर खाने के बाद हुई FIR छत्तीसगढ़
    ममता बनर्जी के कार्यालय को घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, छोड़ी गई आंसू गैस ममता बनर्जी
    बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025