NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए लॉन्च किया 'भाभीजी पापड़', कहा- बनाता है एंटीबॉडी
    केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए लॉन्च किया 'भाभीजी पापड़', कहा- बनाता है एंटीबॉडी
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए लॉन्च किया 'भाभीजी पापड़', कहा- बनाता है एंटीबॉडी

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 24, 2020
    02:36 pm
    केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए लॉन्च किया 'भाभीजी पापड़', कहा- बनाता है एंटीबॉडी

    इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और विशेषज्ञ वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। इसी बीच एक केंद्रीय मंत्री ने एक 'पापड़' लॉच करते हुए दावा किया है कि यह कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर सकता है और वायरस से मुकाबला कर सकता है। संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को वायरल वीडियो में पापड़ के फायदे बताते हुए देखा गया है। इसके बाद सोशल मीडिया और राजनेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    2/7

    केंद्रीय मंत्री ने किया पापड़ के कोरोना से जंग में मददगार होने का दावा

    सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे वीडियो में मेघवाल को 'भाभीजी पापड़' का गुणगान करते हुए देखा जा सकता है। इसमे वह दावा कर रहे हैं कि यह खाद्य पदार्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की चरमराई अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कोरोनावायरस से लड़ने में बहुत मददगार होगा। उन्होंने इसके लिए निर्माताओं को भी शुभकामनाएं दी।

    3/7

    यहां देखें केंद्रीय मंत्री मेघवाल का वीडियो

    MoS Arjun Ram Meghwal launches Bhabhi ji papad, says it will help people fight Corona Virus.
    Immuno Papad 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/QTuRsjyJii

    — Arun Grover (@ArunGrover2020) July 24, 2020
    4/7

    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तो तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इसने केंद्रीय मंत्री का मजाक बना दिया। विपक्षी दलों ने भी खासी प्रक्रिया दी है। अभिनेत्री से कांग्रेस सदस्य बनी नगमा ने याद दिलाया कि एक बार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पकौड़ा बेचना भी एक काम है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अर्जुन मेघवाल जी बहुत अच्छा, सब पापड़ खाओ अब!! भारत सरकार के मंत्री कर रहे हैं कि पाड़ से एंटीबॉडी विकसित होगी।'

    5/7

    ऑक्सफोर्ड परीक्षण के लिए खेद महसूस करें- जयवीर शेरगिल

    कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी केंद्रीय मंत्री मेघवाल पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड से उम्मीदें रखने वालों पर तरस आ रहा है। बता दें कि यूनाइटेड किंगडम की शानदार संस्थान ने इस सप्ताह घोषणा की थी कि उसकी वैक्सीन ने क्लिनिकल ट्रायल के चरणों में उत्साहजनक परिणाम दिखाए हैं। इसमें एक भारतीय कंपनी ने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए ऑक्सफोर्ड के साथ भागीदारी भी की है।

    6/7

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष घोष ने प्रतिरक्षा के लिए की थी गौमूत्र की वकालत

    कोरोना महामारी का अजीबोगरीब उपचार बताने के मामले में मेघवाल पहले भाजपा नेता नहीं है। उनसे पहले पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी कोरोना से उपचार के लिए गौमूत्र की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि यह भारत है और यहां गाय को भगवान का रूप माना जाता है। ऐसे में यहां स्वस्थ रहने के लिए गौमूत्र है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयां लें और किसी बात की चिंता न करें।

    7/7

    भारत में यह है कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति

    इस समय कोरोना वायरस बड़ी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। देश को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और सहयोग की जरूरत है, लेकिन नेता झूठी खबरों का प्रसार करने में जुटे हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 49,310 नए मामले सामने आए हैं और 740 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12,87,945 हो गई और अब तक 30,601 की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस
    महामारी

    भारत की खबरें

    क्या शुरुआती चरण में कोरोना संक्रमण के संकेतों को पकड़ सकती है स्मार्टवॉच? कनाडा
    AIIMS प्रमुख बोले- दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में फ्लैट हो रहा कोरोना वायरस का कर्व मुंबई
    भारत में शुरू हुआ आईफोन 11 का उत्पादन, स्टोर्स पर पहुंचने लगे मेड इन इंडिया डिवाइस चीन समाचार
    चीन को एक और झटका देनी की तैयारी, कुछ और चाइनीज ऐप्स की जाएंगी बैन चीन समाचार

    नरेंद्र मोदी

    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- सरकार गिराने के किए जा रहे प्रयास राजस्थान
    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के भाई अग्रसेन के 13 ठिकानों पर ED का छापा राजस्थान
    अयोध्या: प्रस्तावित राम मंदिर का नया डिजाइन हुआ मंजूर, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा भारत की खबरें
    असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक हुई 107 की मौत, 38 लाख लोग प्रभावित असम

    कोरोना वायरस

    यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित स्वास्थ्य
    दिल्ली: देखभाल केंद्र में मरीज ने किया कोरोना वायरस संक्रमित नाबालिग का यौन शोषण, बनाई वीडियो दिल्ली पुलिस
    इस बार बदला नजर आएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह; नहीं आएंगे स्कूली बच्चे, मेहमान भी होंगे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन लगभग 50,000 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 30,000 पार भारत की खबरें

    महामारी

    कोरोना वायरस: भारत में कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं और इनकी सटीकता कितनी है? भारत की खबरें
    झारखंड: मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपये जुर्माना, लॉकडाउन के उल्लंघन पर दो साल जेल झारखंड
    आज तक के उच्चतम स्तर पर सोना, 50,000 रुपये के पार पहुंची प्रति तोला की कीमत भारत की खबरें
    क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार कोरोना की वैक्सीन के साइड इफेक्ट होंगे? जानिए विशेषज्ञों की राय भारत की खबरें
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023