NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल: घर के पास फंदे से झूलता मिला भाजपा विधायक का शव
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: घर के पास फंदे से झूलता मिला भाजपा विधायक का शव

    पश्चिम बंगाल: घर के पास फंदे से झूलता मिला भाजपा विधायक का शव

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 13, 2020
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में हेमताबाद विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक देबेन्द्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    विधायक का शव उनके घर से एक किलोमीटर दूरी पर एक दुकान के बाहर फंदे से झूलता मिला है।

    परिजनों और भाजपा नेताओं का आरोप है कि विधायक की हत्या कर शव को फंदे लटकाया गया है। परिजनों ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है।

    वारदात

    एक फोन आने के बाद रात करीब 1 बजे घर से निकले थे विधायक- परिजन

    साल 2016 में CPM सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रॉय ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

    रॉय के परिवार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह रात को एक फोन आने के बाद करीब एक बजे घर से निकल गए थे और वापस नहीं लौटे।

    सुबह लोगों ने उनका शव चाय की बंद दुकान के बाहर फंदे से लटका होने की सूचना दी। उस दौरान रॉय के हाथ बंधे हुए थे।

    आरोप

    विधायक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए की CBI जांच की मांग

    विधायक के परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एक रिश्तेदार ने कहा, "यह हत्या के अलावा और कुछ नहीं है। हम इसकी CBI जांच कराना चाहते हैं।"

    इस बीच, उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रायगंज के एक अस्पताल भेजा गया है।

    समर्थन

    भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना के पीछे TMC का हाथ होने की जताई आशंका

    भाजपा नेताओं ने भी रॉय के परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों का समर्थन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि रॉय के किसी करीबी ने हत्या की है। वह रात में मरने के लिए बाहर क्यों जाएंगे? पश्चिम बंगाल में विधायक को कोई सुरक्षा नहीं है। यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

    उन्होंने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता का हाथ होने की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है।

    प्रतिक्रिया

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

    इसी तरह, भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में लक्षित हत्याओं का कोई अंत नहीं है। TMC छोड़ने वाले भाजपा विधायक की हत्या कर दी गई है। क्या इसलिए कि वह भाजपा में शामिल हुए थे?

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा, 'विधायक देवेंद्र नाथ की संदिग्ध हत्या चौंकाने वाली और घटिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'

    बचाव

    तृणमूल ने वारदात में शामिल होने से किया इनकार

    घटना के पीछे अपनी पार्टी की भागीदारी से इनकार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कनिया अग्रवाल ने कहा कि उनके आत्महत्या करने या उनकी हत्या किए जाने को लेकर इसकी जांच कराई जाएगी।

    उत्तर दिनाजगंज जिले में तृणमूल के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा, "यह अप्राकृतिक मौत का मामला है। उन्हें रात में उनके घर के बाहर बुलाया गया था। एक जांच से हमें पता चलेगा कि उन्हें किसने और क्यों बाहर बुलाया था।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    हत्या
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    पश्चिम बंगाल

    लॉकडाउन: जिलों पर नजर रखने के लिए केंद्र ने भेजी टीमें, जारी कर सकेंगी आदेश भारत की खबरें
    विभिन्न UG और PG पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस यूनिवर्सिटी में शुरू हुई प्रक्रिया कोलकाता
    कोरोना वायरस: आखिर पश्चिम बंगाल में क्या चल रहा है और क्यों है चिंता की स्थिति? गृह मंत्रालय
    जैसलमेर में फंसे छात्र से पश्चिम बंगाल जाने के लिए मांगा 60,000 रुपये टैक्सी किराया गृह मंत्रालय

    हत्या

    दिल्ली हिंसा: हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया दिल्ली पुलिस
    उन्नाव केस: पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सेंगर को 10 साल की सजा दिल्ली
    दिल्ली: दोस्त की हत्या करने के बाद शव से बनाए थे संबंध, दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    मुंबई: लॉकडाउन में घर से निकलने पर गुस्साए युवक ने कर दी छोटे भाई की हत्या मुंबई

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं प्रवासी मजदूरों के लिए चलने वाली ट्रेनें, कांग्रेस ने साधा निशाना कर्नाटक
    गुजरात में भाजपा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया मंत्री का चुनाव गुजरात
    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक पाकिस्तान समाचार
    केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी "अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकने" की धमकी छत्तीसगढ़

    जेपी नड्डा

    रामदेव ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, कहा- तीसरे बच्चे को न मिलें सरकारी सुविधाएं भारत की खबरें
    किन-किन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में जगह, जानें नरेंद्र मोदी
    दिसंबर में होने वाले आंतरिक चुनावों तक भाजपा अध्यक्ष बने रह सकते हैं अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, ऐसा रहा जेपी नड्डा का सफर हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025