NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान: भाजपा ने ऑडियो टेप जारी होने के मामले में CBI जांच की मांग की
    अगली खबर
    राजस्थान: भाजपा ने ऑडियो टेप जारी होने के मामले में CBI जांच की मांग की

    राजस्थान: भाजपा ने ऑडियो टेप जारी होने के मामले में CBI जांच की मांग की

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 18, 2020
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में चल रही सियासी उठापटक के बीच शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और ऑडियो टेप रिलीज किए जाने सहित अन्य मामलों की CBI जांच कराने की मांग की है।

    शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से दो ऑडियो टेप जारी कर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर गहलोत सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इसके बाद SOG ने तीनों नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए थे।

    प्रकरण

    कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर भाजपा पर लगाया था आरोप

    कांग्रेस ने शुक्रवार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

    अपने आरोपों के पक्ष में कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी किए जिनमें कथित तौर पर शेखावत कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और संजय जैन से बात कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने तीनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने की भी मांग की थी। बाद शाम को SOG ने महेश जोशी की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए थे।

    बयान

    भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

    कांग्रेस की ओर से भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाने के बाद शनिवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस​ पार्टी का जो ड्रामा चल रहा है ये षड्यंत्र, झूठ-फरेब और कानून को ताक पर रख कर किया जा रहा है।

    उन्होने कहा कि राजस्थान में तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का मामला है। हाईकमान से उसके नेताओं की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची है। ऐसे में राज्य में पूरे मामले की CBI जांच की जानी चाहिए।

    सवाल

    पात्रा ने मुख्यमंत्री गहलोत से किए कई सवाल

    मामले की CBI जांच की मांग करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा कि क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई? क्या टैपिंग कानूनी विषय नहीं है? क्या कांग्रेस ने सरकार बचाने के लिए गैर संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया? क्या फोन टैपिंग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया गया? क्या राजस्थान में कानून को ताक पर रखकर सरकार चलाई जा रही है?

    हालात

    राजस्थान कांग्रेस में चल रही शीत युद्ध की स्थिति

    संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार 2018 में बनी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने। उसके बाद से कांग्रेस पार्टी की सरकार में शीत युद्ध की स्थिति बनी हुई है।

    उन्होंने कहा शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में बातचीत नहीं हो रही थी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा इन सवालों के जवाब राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मांगती है।

    जानकारी

    मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग

    ऑडियो टेप मामले में मुख्य सचेतक महेश जोशी की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन पर देशद्रोह सहित अन्य आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी।

    जवाबी कार्रवाई

    भाजपा ने सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    ऑडियो टेप से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भाजपा ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश रचकर भाजपा नेताओं को फंसाने की शिकायत दर्ज कराई है।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि ये कांग्रेस नेता भाजपा की छवि खराब करने पर तुले हुए हैं।

    मांग

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

    राजस्थान में कथित फोन टैपिंग के मामले में कूदते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गैरकानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन किया और उनके विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर बसपा को धोखा दिया। अब फोन टैप करके एक और अवैध निर्णय लिया है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    मायावती
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    राजस्थान

    Rajasthan Board: 10वीं और 12वीं की डेटशीट हुई जारी, 18 जून से होगी परीक्षा शिक्षा
    #Exclusive: कहीं खुद परेशान तो कहीं कर रहे मदद, लॉकडाउन में ऐसी है ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत बिहार
    मुंबई से जयपुर आई महिला की प्लेटफॉर्म पर मौत, रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि मुंबई

    मायावती

    प्रधानमंत्री मोदी के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की बनेगी बायोपिक, ये अभिनेत्री निभाएगी रोल! बॉलीवुड समाचार
    यूपी का रण: प्रधानमंत्री मोदी की 'सराब' के जवाब में सपा ने मोदी-शाह को बताया 'नशा' नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार लोकसभा
    मूर्तियों पर मायावती का जवाब, 'भगवान राम की मूर्ति लग सकती है तो मेरी क्यों नहीं' इंदिरा गांधी

    कांग्रेस समाचार

    उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने लॉन्च की 'मोदी आरती', अब जताई मंदिर बनाने की इच्छा नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की केंद्र से मांग- जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना खजाना खोले सरकार सोनिया गांधी
    गुजरात: राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा गुजरात
    हरियाणा: टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट ने कैमरे के सामने की अधिकारी की चप्पल से पिटाई हरियाणा

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम महाराष्ट्र
    दिल्ली भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार गुप्ता लेंगे जगह दिल्ली
    ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से की प्रवासी मजदूरों को 10-10 हजार रुपये देने की मांग पश्चिम बंगाल
    क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी टि्वटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा का नाम? जानिए सच मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025