राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और उन्हें क्वारंटाइन करने की मांग की है।

महाराष्ट्र: गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने की मुलाकात

महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मतभेद की खबरों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार ने सोमवार देर शाम बैठक की। दोनों नेता ठाकरे के मुंबई स्थित घर 'मातोश्री' पर मिले।

25 May 2020

हरियाणा

हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित

देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन में चोरी-छिपे महिला मित्र से उसके घर मिलने गए हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्‍य और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को दोहरा झटका लगा है।

25 May 2020

कर्नाटक

बेंगलुरू: क्वारंटाइन नियम तोड़ने के आरोप पर सफाई में बोले सदानंद गौड़ा- मंत्रियों को छूट है

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सोमवार से घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने लॉन्च की 'मोदी आरती', अब जताई मंदिर बनाने की इच्छा

उत्तराखंड में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा गत शुक्रवार को "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती" लॉन्च करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी "अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकने" की धमकी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह अधिकारियों को बेल्ट से मारने की धमकी दे रही हैं। क्वारंटाइन केंद्र पर अव्यवस्था का वीडियो डालने वाले एक शख्स की पिटाई के आरोपों को लेकर रेणुका अधिकारियों को डांट रही थीं।

विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री का आर्थिक पैकेज देश के साथ क्रूर मजाक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। खुद संजय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कर्नाटक: PM केयर्स फंड पर कांग्रेस के ट्वीट के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

PM केयर्स फंड के खिलाफ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए कुछ ट्वीट्स के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश: प्रवासी मजदूरों के लिए बसों पर गहराई राजनीति, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने के मुद्दे पर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है।

प्रवासी मजदूरों के लिए बसों को लेकर आमने-सामने प्रियंका गांधी और योगी सरकार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से आमने-सामने हैं और इस बार मुद्दा है अन्य राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर।

कांग्रेस के मजदूरों के लिए बसें चलाने की प्रियंका की पेशकश को योगी सरकार ने स्वीकारा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 1,000 बसें चलाने की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पेशकश को स्वीकार कर लिया है।

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री से अपील, कहा- लोगों के खातों में सीधा कैश ट्रांसफर करे सरकार

कोरोना महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

क्षेत्रीय पार्टियों की ओर बढ़ा दानदाताओं का रुझान, सालाना चंदे में हुई 400% से ज्यादा बढ़ोत्तरी

देश में आने वाले समय में होने वाले चुनावों में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को कमतर आंकना महंगा पड़ सकता है।

12 May 2020

गुजरात

गुजरात में भाजपा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया मंत्री का चुनाव

मंगलवार को गुजरात की भाजपा सरकार को एक बड़ा झटका लगा। गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य के शिक्षा मंत्री और कद्दावर भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा का चुनाव रद्द कर दिया। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव में धोलका सीट से जीत दर्ज करने वाले चूड़ासमा के चुनाव को उनके प्रतिद्वंद्वी अश्विन राठौड़ ने चुनौती दी थी।

10 May 2020

दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के चलते रविवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

कोरोना वायरस: मौतों के मातम के बीच केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की "तू-तू मैं-मैं" जारी

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। हर कोई इस महामारी के जल्दी खत्म होने की दुआ कर रहा है।

डॉक्टर आत्महत्या मामला: AAP विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर-जमानती वारंट जारी

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

08 May 2020

मुंबई

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में मई के आखिर तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। सरकार की ओर से इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

06 May 2020

कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं प्रवासी मजदूरों के लिए चलने वाली ट्रेनें, कांग्रेस ने साधा निशाना

कर्नाटक ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए चलाई जा रहीं सभी 10 ट्रेनों को बंद कर दिया है।

सोनिया गांधी ने सरकार से पूछी लॉकडाउन के बाद की रणनीति

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र ने लॉकडाउन 3.0 लागू कर रखा है। इसकी अवधि 17 मई को पूरी होगी।

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान, प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी कांग्रेस

देश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को केंद्र सरकार ने अब स्पेशल ट्रेनों के जरिए गृहनगर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

राजस्थान: कांग्रेस विधायक बोले- शराब पीने से गले में ही मर जाएगा कोरोना, ठेके खोलो

देश में जैसे-जैसे कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इससे बचाव को लेकर अफवाहें भी फैलती जा रही है।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, 27 मई से पहले होंगे विधान परिषद के चुनाव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले कराने का ऐलान किया। कोरोना वायरस के महामारी शुरू होने के बाद ये पहला चुनाव होगा।

महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री की रेल मंत्री से मांग, प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाएं विशेष ट्रेनें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है।

OIC के बयान पर नकवी का पलटवार, कहा- मुसलमानों के लिए 'स्वर्ग' है भारत

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत मुसलमान और अल्पसंख्यकों के लिए 'स्‍वर्ग' है। यहां उनके सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज ने किया कैबिनेट का विस्तार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग एक महीने बाद आज शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। कैबिनेट में पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है जिनमें तीन भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व मंत्री हैं।

17 Apr 2020

कर्नाटक

कर्नाटक: लॉकडाउन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे की शादी, किसी ने नहीं पहना मास्क

लॉकडाउन के बीच आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की भव्य शादी हुई। ये शादी बेंगुलरू से 28 किलोमीटर दूर रामनगर के एक फार्म हाउस पर हुई।

कोरोना वायरस: राहुल गांधी बोले- लॉकडाउन समाधान नहीं, एकजुट होकर लड़ने का समय

कोरोना वायरस पर वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बातों को लेकर असहमति है लेकिन ये समय कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का है।

15 Apr 2020

गुजरात

गुजरात: COVID-19 संक्रमित विधायक से मिलने के बाद मुख्यमंत्री रुपाणी ने खुद को आइसोलेट किया

गुजरात में कांग्रेस विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

गुजरात में कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कर चुके हैं मुलाकात

देश में कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। जो भी कोई चूक करता जा रहा है उसे अपना शिकार बना रहा है।

सोनिया गांधी का संदेश- कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ है कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी के देश के नाम संबोधन से कुछ घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने वीडियो मैसेज शेयर किया।

कमलनाथ का आरोप, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए की गई लॉकडाउन में देरी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने देने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान करने में देरी की।

लॉकडाउन: प्रतिबंधों के बावजूद भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन में लोगों के घरों से बाहर निकलने और इकट्ठा होने पर रोक लगी है, लेकिन कर्नाटक के एक भाजपा विधायक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे।

10 Apr 2020

हरियाणा

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और उनके भाई को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

देश में चल रही कोरोना की दहशत के बीच शुक्रवार को एक शख्स ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और उनके चचेरे भाई सुदीप को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।

कांग्रेस नेता ने छिपाई तबलीगी जमात कार्यक्रम में जाने की बात, अब परिवारवाले हुए कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण का केंद्र बनकर उभरे तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के संक्रमित होने का क्रम रुक ही नहीं रहा है।

कोरोना वायरस: सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को दिए सरकारी विज्ञापन बंद करने समेत ये पांच सुझाव

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पांच सुझाव दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती को जेल से उनके घर पर किया शिफ्ट, जारी रहेगी हिरासत

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमाेक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को अस्थाई जेल से उनके घर शिफ्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: कोरोना को भगाने के लिए भाजपा की महिला नेता ने की हवाई फायरिंग

पूरी दुनिया में आतंक बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को एकजुट करने में लगे हैं।

कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री समेत सभी सांसदों की एक साल की सैलरी में 30 प्रतिशत की कटौती

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री समेत सभी सांसदों सैलरी में एक साल के लिए 30 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया गया है।