NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रवक्ता पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब संजय झा को पार्टी से निलंबित किया
    अगली खबर
    प्रवक्ता पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब संजय झा को पार्टी से निलंबित किया

    प्रवक्ता पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब संजय झा को पार्टी से निलंबित किया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 15, 2020
    09:25 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा को अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।

    कांग्रेस का कहना है कि संजय पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    झा को कुछ ही समय पहले कांग्रेस की आलोचना वाला एक लेख लिखने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटाया गया था।

    इसी महीने झा ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का महाराष्ट्र प्रमुख पद छोड़ा था।

    ट्विटर

    झा ने खुद को बताया DNA से कांग्रेसी

    महाराष्ट्र कांग्रेस ने संजय झा को निलंबित करने का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।

    इसके बाद झा ने अपने ट्विटर बायो में बदलाव करते हुए लिखा है, 'DNA से कांग्रेसी। 'देश को दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष को जीतने के लिए तैयार संगठित और पुनर्जीवित कांग्रेस की जरूरत' लेख लिखने के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से हटाया गया।

    कांग्रेस

    पायलट के खिलाफ कार्रवाई पर संजय ने जताई नाराजगी

    झा ने कांग्रेस द्वारा सचिन पायलट के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि सचिन पायलट ने राजस्थान में पांच सालों तक मेहनत कर कांग्रेस को 21 से 100 सीटों तक पहुंचाया। अब उन्हें उनकी मेहनत का यह फल मिल रहा है।

    गौरतलब है कि गहलोत सरकार से बगावत करने के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया है।

    कार्रवाई

    झा ने लेख में लिखी थी ये बात

    कांग्रेस पर आलोचनात्मक लेख लिखने के बाद झा को हटाते हुए पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को पार्टी प्रवक्ता पद से हटाए जाने पर सहमति दे दी है।

    उनके हटने के बाद कांग्रेस ने अभिषेक दत्त और साधना भारती को नए मीडिया पैनलिस्ट घोषित किए थे।

    झा ने अपने लेख में लिखा था कि कांग्रेस में कोई भी पार्टी को आगे ले जाने पर गंभीरता से काम नहीं कर रहा है।

    असंतुष्टि

    कई नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

    पिछले कुछ समय से कांग्रेस को कई नेताओं की असंतुष्टि का सामना करना पड़ा है।

    लोकसभा चुनावों के समय कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब एक बार फिर कांग्रेस से निकलने वाले नेताओं की सूची लंबी होती जा रही है।

    मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। अब सचिन पायलट की राह भी कांग्रेस से अलग होनी तय मानी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    महाराष्ट्र

    अहमदाबाद: अपने चार बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद दो भाइयों ने की आत्महत्या पुणे
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब, बीते दिन सामने आए 14,515 मामले दिल्ली
    चीन को एक और झटका, महाराष्ट्र सरकार ने लगाई 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर रोक चीन समाचार
    कोरोना महामारी से जंग में केंद्र सरकार राज्यों को दे रही 50,000 'मेड इन इंडिया' वेंटीलेटर भारत की खबरें

    सोनिया गांधी

    जो हमारे विधायकों को फोड़ने की कोशिश करेगा हम उनका सिर फोड़ देंगे- शिवसेना विधायक महाराष्ट्र
    कांग्रेस महिला सांसदों ने लोकसभा मार्शलों पर लगाया हाथापाई का आरोप, स्पीकर से की शिकायत लोकसभा
    प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक आवास पर रहने वाले परिजनों को ही मिलेगी SPG सुरक्षा, विधेयक पेश CRPF
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात में भाजपा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया मंत्री का चुनाव गुजरात
    कांग्रेस के मजदूरों के लिए बसें चलाने की प्रियंका की पेशकश को योगी सरकार ने स्वीकारा योगी आदित्यनाथ
    हरियाणा में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना हरियाणा
    प्रवासी मजदूरों के लिए बसों को लेकर आमने-सामने प्रियंका गांधी और योगी सरकार, जानें पूरा मामला योगी आदित्यनाथ

    भाजपा समाचार

    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक पाकिस्तान समाचार
    केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी "अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकने" की धमकी छत्तीसगढ़
    उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने लॉन्च की 'मोदी आरती', अब जताई मंदिर बनाने की इच्छा नरेंद्र मोदी
    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025