NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड: मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन
    अगली खबर
    झारखंड: मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन

    झारखंड: मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 08, 2020
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस का संक्रमण में तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या 7,42,417 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह झारखंड में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब इसने राज्य की सियासत में भी दखल दे दी है।

    मंगलवार को राज्य के जलदाय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

    प्रकरण

    जलदाय मंत्री के सरकारी आवास के गृह प्रवेश में शामिल हुए थे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सोरेन ने दो दिन पहले राज्य के जलदाय और स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सरकारी आवास के गृह प्रवेश में हिस्सा लिया था।

    उस दौरान उन्होंने टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो से भी मुलाकात की थीं। बुधवार को मंत्री ठाकुर और महतों के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

    आदेश

    मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को किया होम क्वारंटाइन

    मंत्री ठाकुर के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन न खुद होम क्वारंटाइन हुए हैं, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों को भी होम क्वारंटाइन होने का आदेश दिया है।

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के आवास के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। इसी तरह चिकित्सा टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर नजरें बनाए हुए हैं।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री का किया जाएगा कोरोना वायरस का टेस्ट

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा बुधवार को उनका सैंपल लेकर कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

    कामना

    मुख्यमंत्री सोरेन ने की मंत्री और विधायक के ठीक होने की कामना

    मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि जलदाय मंत्री ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक महतो को उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

    चिकित्सा टीम उनके स्वास्थ्य पर नजरें बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री सोरेन ने मंत्री और विधायक के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ठाकुर और महतो के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

    संक्रमण

    भारत और झारखंड में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,752 नए मामले सामने आए और 482 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 7,42,417 हो गई है, वहीं 20,642 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,64,944 हो गई है।

    इसी तरह झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,018 हो गई है और अब तक 22 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    झारखंड
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    भारत की खबरें

    सीमा विवाद: स्थिति का जायजा लेने कल लद्दाख जाएंगे राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख भी होंगे साथ चीन समाचार
    चाइनीज ऐप्स बैन होने पर न हों दुखी, उनकी जगह करें इन ऐप्स का उपयोग चीन समाचार
    केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 59 चाइनीज ऐप्स बैन करने को 'डिजिटल स्ट्राइक' करार दिया चीन समाचार
    कोरोना वायरस: जल्द आ सकती है वैक्सीन, लेकिन सबको नहीं पड़ेगी इसकी जरूरत- ऑक्सफोर्ड की प्रोफेसर ऑक्सफोर्ड

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले दौर का मतदान जारी, नक्सलियों ने बम से उड़ाया पुल भारतीय जनता पार्टी
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा भारतीय जनता पार्टी
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता दिल्ली
    झारखंड की रैली में अमित शाह ने दिए नागरिकता कानून में बदलाव के संकेत मेघालय

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: WHO ने रोका हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन समेत इन दवाओं का ट्रायल, बताई यह वजह चीन समाचार
    पूर्ण लॉकडाउन की आशंका के चलते बेंगुलरू छोड़ रहे लोग, बॉर्डर पर जाम कर्नाटक
    लाखों भूमिहीन किसानों को लोन देगी ओडिशा सरकार, अपनी तरह की पहली योजना ओडिशा
    दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वायरस देखभाल केंद्र शुरू, जानिए कौन-कौन सी सुविधा होंगी उपलब्ध दिल्ली

    लॉकडाउन

    कोरोना महामारी से जंग में केंद्र सरकार राज्यों को दे रही 50,000 'मेड इन इंडिया' वेंटीलेटर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: हॉटस्पॉट धारावी ने संक्रमण पर लगाम कैसे लगाई? मुंबई
    कोरोना वायरस: होटल बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित लाइफस्टाइल
    आप कोरोना वायरस से कैसे संक्रमित हो सकते हैं? यह मुख्य वजह मानते हैं विशेषज्ञ कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025