प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहने पर उपराष्ट्रपति ने खड़गे को घेरा, कहा- अंतर नहीं समझते
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 'आतंकवादी' कहे जाने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कर्नाटक के बिदर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कभी-कभी खड़गे काला और सफेद में और आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक में अंतर नहीं कर पाते हैं। जब उपराष्ट्रपति यह बात कह रहे थे, तब कार्यक्रम में खड़गे भी मौजूद थे।
विवाद
उपराष्ट्रपति के बयान से विवाद को मिलेगी धार?
उपराष्ट्रपति ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बीजेपी प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय में इसकी शिकायत करने पहुंचा था। रिजिजू ने इसे निंदनीय बताते हुए मांग की कि खड़गे और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और आयोग को उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल थे।
ट्विटर पोस्ट
उपराष्ट्रपति के भाषण का अंश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहने का मामला- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन का आया बयान। कर्नाटक में एक कार्यक्रम में खरगे की उपस्थिति में कहा “खरगे जी कई बार काले और सफेद में तथा आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक में अंतर नहीं कर पाते।” pic.twitter.com/xiL82sg23C
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) April 22, 2026
विवाद
क्या बोले थे खड़गे?
तमिलनाडु के चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खड़गे ने भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के गठबंधन पर निशाना साधा था और कहा था कि वे गठबंधन कैसे कर सकते हैं, मोदी एक 'आतंकवादी' है। इसके बाद खड़गे ने सफाई दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' नहीं कहा बल्कि वह विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों से जो आतंकित करते और धमकी देते हैं, उस संदर्भ में कहा है।