LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- 4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दमदम में जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी बोले- 4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी 

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2026
02:35 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने पर TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचा नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में ऐतिहासिक मतदान ने TMC के 'महाजंगलराज' के अंत का उद्घोष कर दिया है।

बयान

पहले चरण के मतदान में भाजपा के पक्ष में दिखा समर्थन- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में लंबे समय से परिवर्तन की लहर दिख रही थी, जिस पर पहले चरण के मतदान में मुहर लग गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मतदान में भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचला था और और अब जनता ने पहले चरण में लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है।

बयान

TMC बौखला गई है- मोदी

मोदी ने आगे कहा कि मतदान के बाद TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है और कल रातभर TMC अपने गुंडों को मैदान में उतरने के लिए ताकत दे रही थी। मोदी ने कहा कि बंगाल क्रांति और वीरों की धरती है और TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का अंश

Advertisement