मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहा, फिर बाद में सफाई दी
क्या है खबर?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को तमिलनाडु के चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कह दिया। उन्होंने चुनाव में भाजपा के साथ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए यह टिप्पणी की। हालांकि, बाद में पत्रकार द्वारा इस बयान से संबंधित सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी नहीं बल्कि लोगों को 'आतंकित' करने वाला बताया था।
बयान
पहले क्या बोले थे खड़गे?
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। और वह ऐसा व्यक्ति है जो समानता में विश्वास नहीं रखता। उसकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र और अन्नादुरई, के कामराज, पेरियार और अंबेडकर के विचारों को कमजोर कर रहे हैं।"
ट्विटर पोस्ट
खड़गे का बयान
Chennai, Tamil Nadu: Congress President Mallikarjun Kharge says, "How can they (AIADMK) join with Modi? He is a terrorist. And he who won't believe in equality. His party won't believe in equality and justice. And these people are joining with them, it means that they are… pic.twitter.com/qymq7H54Z7
— IANS (@ians_india) April 21, 2026
सफाई
बाद में क्या दी सफाई?
पत्रकार द्वारा उनकी टिप्पणी पर सवाल पूछे जाने पर खड़गे ने सफाई दी, "मेरा मतलब मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। वह (प्रधानमंत्री मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं इसी संदर्भ में कहा, वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं, मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं।"
ट्विटर पोस्ट
खड़गे ने दी सफाई
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Clarifying on his remark on PM Modi, Congress President Mallikarjun Kharge says, "He (PM Modi) is terrorising people and political parties. I never said he is a terrorist...What I mean, I want to clarify, is that Modi always threatens. The… pic.twitter.com/8ZLypQ7eZI
— ANI (@ANI) April 21, 2026
भाजपा
भाजपा ने माफी की मांग की
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की और उनसे माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, "हमें शर्म आती है कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। उन्होंने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा। उन्हें जनता ने चुना है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं और उनसे माफी मांगने की मांग करता हूं। उन्होंने हमारे देश की जनता का अपमान किया है।"