पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी के बाद प्रधानमंत्री मोदी का नया दांव, हुगली में नौका विहार किया
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान निपटने के बाद बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण का चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह उन्होंने बंगालवासियों के दिल में बसी हुगली नदी में नौका विहार किया और हावड़ा ब्रिज को निहारते हुए कुछ शानदार तस्वीरें लीं। उन्होंने एक्स पर अंग्रेजी और बांग्ला में लिखा, 'हावड़ा से कोलकाता तक लंबे रोडशो के दौरान मैं हावड़ा ब्रिज पर था। आज सुबह, मैंने इसे हुगली नदी से देखा!'
नजारा
प्रधानमंत्री ने नाव चालकों से भी मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली में नौका विहार के बाद एक्स पर लिखा कि हर बंगाली के लिए, गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया, यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था।' इस दौरान मोदी ने तट पर मौजूद नाव चालकों से भी मुलाकात की।
ट्विटर पोस्ट
नौका विहार का वीडियो
Last evening, was on the Howrah Bridge during the long roadshow from Howrah to Kolkata. And this morning, saw it from the Hooghly river! pic.twitter.com/ri2MA1WbR8
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
चुनाव
झालमुड़ी के बाद नौका विहार के मायने
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले झाड़ग्राम में सड़क किनारे एक स्टॉल पर रुककर 10 रुपये का झालमुड़ी खरीदा था। झालमुड़ी स्नैक्स है, जो बंगाल में काफी पसंद किया जाता है। झालमुड़ी पर सियासत भी शुरू हो गई थी। गुरुवार को मोदी ने कृष्णानगर में जनसभा में कहा था कि झालमुड़ी उन्होंने खाई और मिर्जी तृणमूल कांग्रेस को लगी है।" अब हुगली नदी में नौका विहार, उनके बंगाली संस्कृति को अपनाने का प्रतीक है। हुगली बंगालियों के दिल में बसी है।