LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा के जीत की संभावना जताई, कहा- शपथ ग्रहण में आऊंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा के जीत की संभावना जताई, कहा- शपथ ग्रहण में आऊंगा

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जीत की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव निकट है और वह 4 मई को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बार फिर राज्य लौटेंगे। उन्होंने 1857 के विद्रोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बैरकपुर, जिसने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को देखा, अब परिवर्तन सुनिश्चित करेगा।

बयान

बंगाल के लोग मेरा परिवार है- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल के लोग मेरा परिवार हैं। मैं भाजपा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल आऊंगा।" मोदी ने कहा, "मैं बंगाल के परिवारजनों को भरोसा दिलाता हूं...हम सुजलाम् सुफलाम् को नीति बनाएंगे, शस्यश्यामलाम् को रोजगार की प्रेरणा बनाएंगे, मलयज शीतलाम को सुख समृद्धि का स्रोत बनाएंगे और दुर्गा की शक्ति को सुरक्षा और न्याय की गारंटी बनाएंगे।"

भाषण

"रोजगार की मिल बंद हो रही, कच्चे बम बनाने की फैक्ट्रियां फल-फूल रहीं"

मोदी ने आगे कहा, "पिछले कुछ महीनों में, बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में, लगभग एक दर्जन जूट मिलें बंद हो गई हैं। एक तरफ, रोज़गार देने वाली मिलें बंद हो रही है और दूसरी तरफ, कच्चे बम बनाने वाली फैक्ट्रियां फल-फूल रही हैं।" उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुंडों को काम दे रही हैं, उसका सिंडिकेट फैल रहा है और यही TMC का 'महाजंगल राज' है! मोदी ने कहा कि TMC नेता 'मां, माटी और मानुष' को भूल चुके हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का भाषण

Advertisement