LOADING...
पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा
पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा

पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा

लेखन गजेंद्र
Apr 23, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरों का आना जारी है। दक्षिण दिनाजपुर जिले में स्थित कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। सरकार अपनी टीम के साथ बूथ संख्या 24 पर गए थे, जहां उनकी टीम पर हमला बोल दिया गया। पहले कुछ लोगों ने उनके साथ बहस की, फिर मारपीट शुरू कर दी। उनके सुरक्षाकर्मी ने उनको बचाया और मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

मौत

मतदान के बाद बूथ के सामने महिला की मौत

मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद बूथ के सामने एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम इशरतन बीबी (55)बताया जा रहा है। वह दीघा इलाके में रहती थीं। उनके पति नवाबजान अली ने बताया कि परिवार के 4 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं था, जिसमें वह भी शामिल है। वह अपनी पत्नी को वोट डलवाने ले गए थे और जैसे ही वह बूथ से बाहर आईं, उनकी मौत हो गई।

हमला

हुमायूं कबीर की कार पर हमला

मुर्शिदाबाद में हिंसा जारी है। यहां के रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। भीड़ ने अचानक कबीर की कार को घेर लिया और लाठी, डंडे और ईंट से निशाना बनाया। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के 2 गुट आपस में भिड़ गए और चुनावी कैंप कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सुवेंदु सरकार को लोगों ने पीटा

Advertisement